Coronavirus: आज एक जनवरी से बिना RT-PCR रिपोर्ट के भारत में नहीं मिलेगी एंट्री, चीन समेत इन 6 देशों के लिए हैं नियम

Coronavirus: आज एक जनवरी से बिना RT-PCR रिपोर्ट के भारत में नहीं मिलेगी एंट्री, चीन समेत इन 6 देशों के लिए हैं नियम
X
एक जनवरी 2023 से भारत में विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड-19 के नियम लागू कर दिए गए हैं।

चीन में कोरोना महामारी से बिगड़े हालात के बीच लोगों ने नए साल के मौके पर जमकर आतिशबाजी की। बीजिंग से शंघाई तक भारी भीड़ देखी गई। कई देशों में नए साल का जश्न मना। इसी बीच आज एक जनवरी 2023 से भारत में विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड-19 के नियम लागू कर दिए गए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 1 जनवरी 2023 दिन रविवार से भारत में अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के लिए हवाई सुविधा लागू कर दी गई है। चीन समेत छह देशों से आने वाले यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य हो गई है। यानी उन्हें यात्रा से पहले अपनी नेगेटिव रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। ऐसा नहीं करने वालों यात्रियों को भारत में एंट्री नहीं मिलेगी। जिन देशों के लिए सरकार ने आरटी पीसीआर अनिवार्य किया है। उन देशों में सबसे पहले चीन और उसके बाद हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड शामिल हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस फैसले की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि एक जनवरी से चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से भारत आने वाले यात्रियों को निगेटिव कोविड जांच रिपोर्ट देना जरूरी होगा। मंडाविया ने ट्वीट कर कहा था कि इन जगहों से आने वाले यात्रियों को फ्लाइट में सवार होने से पहले आरटी-पीसीआर जांच की निगेटिव कोविड रिपोर्ट एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इन यात्रियों को 72 घंटे के भीतर कोविड टेस्ट कराना होगा।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि फिलहाल भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एयरपोर्ट पर रैंडम टेस्टिंग अनिवार्य कर दी गई है, लेकिन यात्रियों को फ्लाइट में सवार होने से पहले आरटी-पीसीआर रिपोर्ट जमा करनी होगी। पिछले 2 दिनों के अंदर एयरपोर्ट पर 6000 यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इन 6000 में से 39 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। लेकिन चौंकाने वाला आंकड़ा जापान से आ रहा है। जहां वर्तमान में करीब 2 लाख एक्टिव केस हैं। वहीं दूसरी तरफ चीन में कोरोना के बिगड़ते हालात के बीच अब फ्रांस ने भी चीन से आने वाले यात्रियों पर पाबंदियां लगा दी है।

Tags

Next Story