Russia Ukraine War: सूमी में शुरू हुआ ऑपरेशन गंगा, अब तक भारत लौटे इतने छात्र

यूक्रेन संकट (Ukraine Crisis) के बीच भारत सरकार की ओर से जारी ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) के तहत अब तक 18 हजार भारतीयों की वापसी हो चुकी है। इसकी जानकारी नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने दी। वहीं सरकार अब सूमी शहर से छात्रों को निकाल रही है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, यूक्रेन के पड़ोसी देशों से भारतीय नागरिकों को बचाने के लिए ऑपरेशन गंगा के तहत आज सूचावा से 2 एसपीएल नागरिक उड़ानें चली हैं। 410 भारतीयों को एयरलिफ्ट किया गया है। इसके साथ ही 22 फरवरी 2022 से शुरू होने वाली विशेष उड़ानों के जरिए करीब 18 हजार भारतीयों को वापस लाया गया है।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को बताया कि युद्धग्रस्त यूक्रेन के सूमी शहर से भारतीय छात्रों को निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। छात्रों को बसों में बैठाया जा रहा है। पोल्टावा शहर के लिए रवाना हो गए हैं। आगे कहा कि मैंने कंट्रोल रूम में बात की है। सूमी शहर से भी 694 छात्र बसों के जरिए निकाले जा रहे हैं।
बीते 13 दिनों से यूक्रेन में युद्ध जारी है। एक दिन पहले यानि सोमवार को दोनों देशों के बीच बातचीत में कोई सहमति नहीं बन पाई। इसलिए वार्ता निष्फल रही। इस बीच यूक्रेन सरकार ने दावा किया है कि रूसी आक्रमण के कारण यूक्रेन के परिवहन को लगभग 10 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।
जबकि यूक्रेन ने दावा किया था कि खार्किव में एक रूसी मेजर जनरल मारा गया। यूक्रेन की मदद के लिए युद्ध का सामना दिया जा रहा है। यूक्रेन के बच्चों की मदद के लिए एक करोड़ पाउंड डोनेट किए हैं। यूरोपीय संघ की सदस्यता के लिए यूक्रेन के आवेदन पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 10 से 11 मार्च के बीच इस पर फैसला लिया जा सकता है। संयुक्त राष्ट्र ने दावा किया है कि 3 लाख से ज्यादा लोगों ने यू्क्रेन को छोड़ दिया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS