Operation Ganga: विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, 17 हजार भारतीयों ने छोड़ा यूक्रेन

Operation Ganga: विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, 17 हजार भारतीयों ने छोड़ा यूक्रेन
X
भारतीय दूतावास द्वारा पहली एडवाइजरी जारी करने के बाद से लगभग 17000 भारतीय नागरिकों ने यूक्रेन की सीमा छोड़ दी है।

रूस यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) बीते 7 दिनों से जारी है और इसी बीच भारतीयों की वापसी भी भारत सरकार के द्वारा की जा रही है। विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा है कि 17 हजार भारतीय यूक्रेन छोड़ चुके हैं और अगले 24 घंटे में यूक्रेन और भारत के बीच 15 उड़ानें जाएंगी। भारत सरकार ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीयों की वापसी कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारतीयों को खार्किव से भारत लाया जा रहा है। अभी तक 17 हजार भारतीय यूक्रेन छोड़ चुके हैं और 3 हजार से ज्यादा भारत आ चुके हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि अगले 24 घंटे में 15 उड़ानें जाएंगी। वहां से लोगों को यहां लाया जाएगा। भारतीय दूतावास द्वारा पहली एडवाइजरी जारी करने के बाद से लगभग 17000 भारतीय नागरिकों ने यूक्रेन की सीमा छोड़ दी है।

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि यूक्रेन छोड़ने वाले भारतीयों की संख्या में तेज बढ़ रही है। अब हम अनुमान लगाते हैं कि हमारी एडवाइजरी जारी होने के बाद लगभग 17,000 भारतीय नागरिकों ने यूक्रेन की सीमा को छोड़ दी है।

बागची ने ने जानकारी देते हुए कहा कि ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ानें तेजी से बढ़ी हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में कुल उड़ानों की संख्या 15 हो गई है और इस उड़ान को मिलाकर लौटने वाले भारतीयों की कुल संख्या 3352 है। हालांकि, उन्होंने कहा कि उत्साहजनक खबरें हैं कि कुछ छात्र बीते दो दिनों में खार्किव में ट्रेन नहीं पकड़ सके। ऐसे में उन्हें खार्किव छोड़ने के लिए तुंरत कहा है। ट्रेन न मिले तो पैदल ही निकल जाएं। यूक्रेन में कम से कम 20 हजार छात्र और भारतीय रह रहे थे।

Tags

Next Story