Russia Ukraine War: रूस ने परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर किया हमला, अमेरिका ने बताया युद्ध अपराध

Russia Ukraine War: रूस ने परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर किया हमला, अमेरिका ने बताया युद्ध अपराध
X
यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थिति अमेरिका के दूतावास ने रूस के द्वारा जपोरिजिया न्यूक्लियर पावर प्लांट में किए गए हमले पर ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है।

रूस और यूक्रेन (Russia and Ukraine) के बीच युद्ध (War) 9वें दिन भी जारी है। रूस के सैनिक (Russian troops) यूक्रेन (Ukraine) को चारों तरफ से घेर रहे हैं। इसी बीच रूस ने जपोरिजिया न्यूक्लियर पावर प्लांट (Zaporizhia Nuclear Power Plant) हमला किया है। इस हमले पर अमेरिका के दूतावास (US Embassy) ने प्रतिक्रिया दी है।

अमेरिका ने बताया युद्ध अपराध

यूक्रेन की राजधानी कीव में स्थिति अमेरिका के दूतावास ने रूस के द्वारा जपोरिजिया न्यूक्लियर पावर प्लांट में किए गए हमले पर ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। दूतावास ने ट्वीट करते हुए लिखा कि एक परमाणु पावर प्लांट पर अटैक करना युद्ध अपराध है। यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर पुतिन की गोलाबारी उसके आतंक के शासन को एक कदम और आगे ले गई है।

परमाणु ऊर्जा संयंत्र से रेडियोएक्टिव पदार्थ नहीं हुआ लीक

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के प्रमुख राफेल ग्रोसी ने कहा है कि परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर रूसी सैनिकों के द्वारा किए गए हमले में रेडियोएक्टिव पदार्थ लीक नहीं हुआ है। राफेल ग्रोसी कहा कि यहां पर एक मिसाइल पावर संयंत्र के निकट एक बिल्डिंग से टकराई थी।

रूस के हमले में तीन यूक्रेनी सैनिकों मारे गए

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध तेजी से जारी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देश के माइकोलाइव इलाके में यूक्रेन की सेना ने रूस के सेल्फ प्रोपेल्ड एंटी एयरक्राफ्ट लड़ाकू वाहन 'पैंटिर-C1' को अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि, परमाणु संयंत्र पर रूस के हमले में तीन यूक्रेनी सैनिकों मारे गए हैं। इस बात की जानकारी यूक्रेन की सरकारी परमाणु कंपनी ने दी है।

Tags

Next Story