Russia Ukraine War: यूक्रेन करेगा रूस के खिलाफ Dirty Bomb का इस्तेमाल! रूसी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह के समक्ष जताई चिंता, पढ़िये क्या मिला जवाब

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही भीषण जंग के बीच रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन में स्थिति पर चर्चा हुई। सर्गेई शोइगु ने यूक्रेन की ओर से डर्टी बम के इस्तेमाल से संभावित उकसावे के बारे में अपनी चिंताएं व्यक्त कीं। उधर, राजनाथ सिंह ने उन्हें सलाह दी कि यूक्रेन संघर्ष के शीघ्र समाधान के लिए वार्ता और कूटनीति के मार्ग पर चलना चाहिए, न कि परमाणु विकल्प का सहारा लेना चाहिए।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु से कहा कि भारत परमाणु हमले के पक्ष में नहीं है। उन्होंने संघर्ष के शीघ्र समाधान के लिए वार्ता और कूटनीति के मार्ग पर चलने की आवश्यकता पर भारत की स्थिति को दोहराया। उन्होंने कहा कि परमाणु विकल्प का सहारा नहीं लिया जाना चाहिए क्योंकि परमाणु/रेडियोलॉजिकल हथियारों के उपयोग की संभावना मानवता के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है।
Today,Russian Defence Min Sergei Shoigu,had a telephone conversation with Indian Defence Min Rajnath Singh;discussed situation in Ukraine. Sergei Shoigu conveyed his concerns about possible provocations by Ukraine with use of a 'dirty bomb': Russian Embassy
— ANI (@ANI) October 26, 2022
(Pic:Russian Embassy) pic.twitter.com/dDBZsmyJ50
उधर, रूसी दूतावास के हवाले से बताया गया कि रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और यूक्रेन में स्थिति पर चर्चा की। सर्गेई शोइगु ने यूक्रेन द्वारा 'डर्टी बम' के इस्तेमाल से संभावित उकसावे के बारे में अपनी चिंताओं से अवगत कराया है।
जानिये क्यों चिंतित है रूस
रूस ने यूक्रेन पर तथाकथित डर्टी बम (Dirty Bomb) का इस्तेमाल करने की योजना बनाने का आरोप लगाया है। उधर, कीएव और उसके पश्चिमी सहयोगी देशों ने इसे रूस की एक झूठी और शत्रुतापूर्ण कार्रवाई करार के खारिज कर दिया है। इसके बावजूद रूस ने डर्टी बम के इस्तेमाल को लेकर भारत के सक्षम भी अंदेशा जताया है। दरअसल, रूस को लग रहा है कि मॉस्को इसे अपने पड़ोसी के खिलाफ क्रेमलिन के युद्ध को आगे बढ़ाने के बहाने के तौर पर डर्टी बम इस्तेमाल कर सकता है।
यह होता है डर्टी बम
डर्टी बम एक ऐसा हथियार है, जो पारंपरिक विस्फोटक जैसे डायनामाइट को यूरेनियम जैसे रेडियोधर्मी सामग्री को जोड़कर बनाया जाता है। यह बम तुलनात्मक रूप से अपने विकास के शुरुआती चरण में हैं और बहुत सटीक नहीं होते। परमाणु बमों की तुलना में इन्हें बनाना आसान और काफी सस्ता है। आतंकवादी संगठन डर्टी बम का अधिक इस्तेमाल करते हैं। इसे आतंकवादियों के एक हथियार के तौर पर जाना जाता है।
डर्टी बम में इस्तेमाल होने वाले पारंपरिक विस्फोटक की प्रकृति और मात्रा के साथ ही रेडियोएक्टिव मटीरियल की मात्रा पर निर्भर करता है कि यह बम कितना खतरनाक होगा। इस बम के फटने से आसपास का इलाका जहरीला हो सकता है और सीमित संख्या में लोगों की मौत हो सकती है। इसके अलावा डर्टी बम का असली असर मनोवैज्ञानिक होता है। यही वजह है कि रूस डर्टी बम के इस्तेमाल को लेकर चिंता जता रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS