Lalit Patil Case: ड्रग माफिया ललित पाटिल की मदद करने के आरोप में तीन अरेस्ट, महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई

Drugs Mafia Lalit Patil Case: ड्रग रैकेट चलाने वाले ललित पाटिल को छिपने में मदद करने वाले शख्स सचिन वाघ को साकीनाका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वाघ पाटिल का ड्राइवर है और उसने उसे भागने में मदद की थी। इस मामले में कुल 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी साकीनाका पुलिस की तरफ से दी गई है। हालांकि, इन सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया और कोर्ट ने इन सभी को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस की अपराध शाखा ने किया गिरफ्तार
सचिन वाघ की गिरफ्तारी ड्रग डॉन ललित पाटिल के दो दिन बाद हुई है, जो फरार चल रहा था, जिसे मुंबई पुलिस की एक टीम ने चेन्नई से गिरफ्तार किया था। पाटिल करीब दो हफ्ते पहले पुणे के एक अस्पताल से भाग गया था। पाटिल पर नासिक में मेफेड्रोन निर्माण इकाई से संबंध रखने का आरोप है। वाघ के साथ, नासिक की रहने वाली दो महिलाओं अर्चना निकम और प्रदन्या कांबले को भी ड्रग मामले के आरोपियों को सरकारी अस्पताल से भागने में मदद करने के आरोप में पुणे पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था।
Drugs mafia Lalit Patil case | Mumbai: Sachin Wagh, a man who assisted drug racketeer Lalit Patil to go into hiding has been arrested by Sakinaka police. Wagh is Patil's driver and had aided him in being on the run. A total of 16 people have been arrested in this case.
— ANI (@ANI) October 20, 2023
अधिकारी ने मामले पर क्या बताया
पुलिस अधिकारी ने मामले पर जानकारी देते हुए कह कि मुंबई में साकीनाका पुलिस ने सचिन रावसाहेब वाघ (30) को गिरफ्तार किया, जो कथित तौर पर उस समय पाटिल के साथ था जब वह दो अक्टूबर को अस्पताल से फरार हुआ था। दोनों महिलाओं की हिरासत का पुलिस ने कोर्ट से आग्रह करते हुए कहा कि जब पाटिल यहां ससून अस्पताल में भर्ती था, तब वे उससे मिलती थीं। इसी दौरान उन्होंने हॉस्पिटल से भागने की कोशिश की थी। साथ ही, पुलिस ने दावा किया कि जब पाटिल भागने के बाद नासिक पहुंचा तो महिलाओं ने ही उसे 25 लाख रुपये की रकम मुहैया कराई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS