अब राजस्थान में मिला एक और टुकड़ों में शव, 60 साल का साधु पहले था मुस्लिम

राजस्थान के धौलपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहं एक नदी किनारे एक साधु का शव मिला। इतना ही नहीं शव कई टुकड़ों में मिला है। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। धौलपुर के कंचनपुर थाना क्षेत्र के बामनी के जंगलों में पार्वती नदी के किनारे शव मिला है। मृतक साधु भीमगढ़ गांव का रहने वाला था। जो बीते 10 साल से माता के मंदिर की पूजा कर रहा था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक साधु पहले मुस्लिम था और बाद में धर्म परिवर्तन कर हिंदू बना था। बुधवार की सुबह कंचनपुर थाना क्षेत्र के बामनी जंगलों में पार्वती नदी के किनारे शव मिला था। 60 साल के साधु का नाम बहाबुद्दीन खान बताया जा रहा है। नदी के किनारे कई बोरियों में टुकड़े-टुकड़े मिले हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक साधु भीमगढ़ गांव का था। जो पिछले 10 साल से माता के मंदिर में पूजा करता था।
जानकारी के लिए बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही कंचनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटा रही है। वहीं एफएसएल की टीम भी जांच के लिए बुलाई है। वहीं जानकारी मिली है कि मृतक साधु ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया था। 10 साल से चामुंडा माता के मंदिर में रह रहा था। इतना ही नहीं यहां पूजा-पाठ करने के अलावा मंदिर की देखभाल भी किया करता था।
घटना के बारे में तब पता चला, जब स्थानीय ग्रामीणों ने बुधवार सुबह खून से लथपथ हालत में चार बोरों में एक शव देखा। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद वहां ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। तुरंत इस घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल, पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस भी हत्या की जांच में जुट गई है। पुलिस आपसी रंजिश समेत तमाम पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS