साध्वी प्रज्ञा ने अपने बयान पर लिया यू टर्न, बोलीं- दुश्मनों को हो रहा है फायदा, मांगी माफी

मालेगांव बम धमाके की आरोपी और भोपाल से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मुंबई हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे के खिलाफ दिेए गए विवादित बयान पर यू टर्न ले लिया है।
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि मुझे लगा कि मेरे इस बयान से देश के दुश्मनों को फायदा हो रहा है, इसलिए मैं अपना बयान वापस लेती हूं और इसके लिए माफी मांगती हूं, उन्होंने आगे कहा कि यह मेरा निजी दर्द था।
Pragya Singh Thakur, BJP LS candidate from Bhopal, on her statement on Mumbai ATS Chief late Hemant Karkare: I felt that the enemies of the country were being benefited from it, therefore I take back my statement and apologize for it, it was my personal pain. pic.twitter.com/j7pzrKf6G5
— ANI (@ANI) April 19, 2019
बता दें कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने प्रज्ञा ठाकुर द्वारा मुम्बई हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे पर दिए गए बयान को लेकर सफाई पेश की है। भाजपा ने बयान जारी करते हुए लिखा है कि पार्टी का स्पष्ट मानना है कि हेमंत करकरे आतंकवादियों से बहादुरी से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। भाजपा उन्हें हमेशा शहीद मानती है।
गौरतलब है कि इससे पहले भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने दावा किया था कि मुंबई के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के पूर्व प्रमुख हेमंत करकरे ने उन्हें मालेगांव विस्फोट मामले में गलत तरह से फंसाया था और वह अपने कर्मों की वजह से मारे गए। करकरे मुंबई आतंकी हमलों के दौरान मारे गए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS