कांग्रेस नेता एके एंटनी के बयान पर बीजेपी का तंज, कहा- सत्ता के लिए राम और हारने के बाद हिंदू बोको हराम

कांग्रेस नेता एके एंटनी के बयान पर बीजेपी का तंज, कहा- सत्ता के लिए राम और हारने के बाद हिंदू बोको हराम
X
बीजेपी और कांग्रेस के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। सलमान खुर्शीद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राम कहा है। इस पर बीजेपी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता में आने के लिए राम और सत्ता गंवाने के बाद कांग्रेस पार्टी के लिए हिन्दू बोको हराम हो जाता है। पढ़िए विवाद का जड़...

देशभर में पक्ष और विपक्ष अक्सर एक दूसरे पर तंज कसते नजर आते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जब से शुरू हुई, तब से यह कटाक्ष और अधिक बढ़ गया है। इस बीच पार्टियों के बीच एक और विवाद छिड़ चुका है। बीते दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी को राम के नाम का दर्जा दे डाला था। इस पर भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी सत्ता में आने के लिए राम करते हैं और सत्ता गंवाने के बाद कांग्रेस पार्टी के लिए हिन्दू बोको हराम हो जाता है। भाजपा ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में आने के लिए कांग्रेस हिन्दू हितैषी होने का स्वांग करती है और अपने नेता राहुल गांधी को राम तक का नाम दे डालते है।

अध्यक्ष खड़गे कांग्रेस का सिर्फ मुखौटा

कांग्रेस वरिष्ठ नेता ए के एंटनी ने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए कांग्रेस को बहुसंख्यक समुदाय को भी अपने साथ लेना चाहिए। एंटनी के इसी बयान पर भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस मानती है कि मुस्लिम उसके साथ पहले से है और हिंदुओं को पक्ष में लेने के लिए किसी भी प्रकार का छल या स्वांग कर सकती है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस का अध्यक्ष सिर्फ मुखौटा के तौर पर बनाया गया है। जबकि असली नेता तो अभी भी गांधी परिवार ही है।

Tags

Next Story