1984 सिख दंगों पर दिए बयान को लेकर सैम पित्रोदा का यू-टर्न, मांगी माफी

1984 सिख दंगों पर दिए बयान को लेकर सैम पित्रोदा का यू-टर्न, मांगी माफी
X
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष और गांधी परिवार के करीबी सैम पित्रौदा ने 1984 के सिख दंगों पर दिए बयान को लेकर माफी मांगी है। पित्रौदा ने कहा कि भाषाई दिक्कत की वजह से यह गफलत हुई है। उन्हें हिंदी की ज्यादा जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा कि उनका सिख भाई-बहनों को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। अगर उन्हें ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं। जो हुआ वह काफी बुरा हुआ है। इस दौरान सैम पित्रोदा ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि विश्व में देश को मोदी नहीं, राजीव गांधी की वजह से पहचान मिली है।

बता दें कि गुरुवार को धर्मशाला में कांग्रेस के कार्यक्रम में पहुंचे सैम पित्रोदा से मीडिया ने जब सिख दंगों को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि कहा कि अब क्या है 84 का, आपने क्या किया पांच साल में, उसकी बात करिये, 84 में हुआ तो हुआ, आपने क्या किया? आपको रोजगार देने के लिए वोट दिया गया था। आपको 200 स्मार्ट सिटी बनाने के लिए वोट दिया गया था, आपने वो भी नहीं किया। आपने कुछ नहीं किया, इसलिए आप यहां-वहां गप्प लगाते हैं।

उनके इस बयान के बाद सियासत भी गर्म हो गई। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी ट्वीट किया और शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा कि देश मर्डरर कांग्रेस को उसके पापों के लिए कभी माफ नहीं करेगा।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story