फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में Azam Khan को हुई सजा पर बोले अखिलेश यादव, मुसलमान हैं इसलिए...

फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में Azam Khan को हुई सजा पर बोले अखिलेश यादव, मुसलमान हैं इसलिए...
X
Akhilesh Yadav On Azam Khan: उत्तर प्रदेश की एक कोर्ट ने आजम और उनके परिवार को सजा सुनाई है। इसके बाद सपा चीफ अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह दूसरे धर्म से हैं। इसलिए उनके साथ अन्याय हो रहा है।

Akhilesh Yadav On Azam Khan: उत्तर प्रदेश की एक कोर्ट ने बुधवार को अब्दुल्ला के जन्म प्रमाण पत्र में जालसाजी से जुड़े मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद आजम खान, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को 7-7 की साल कैद की सजा सुनाई है। अब इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है।

अखिलेश यादव बोले- आजम खान मुस्लमान इसलिए सजा मिली

अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान और उनके परिवार को निशाना बनाकर समाज के एक पूरे हिस्से को डराने का जो खेल खेला जा रहा है, जनता वो देख भी रही है और समझ भी रही है। कुछ स्वार्थी लोग नहीं चाहते हैं कि शिक्षा-तालीम को बढ़ावा देने वाले लोग समाज में सक्रिय रहें। इस सियासी साजिश के खिलाफ इंसाफ के कई दरवाजे खुले हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जुल्म करनेवाले याद रखें कि नाइंसाफी के खिलाफ एक अदालत अवाम की भी होती है।

आज सुबह रामपुर की अदालत ने आजम खान, उनकी पत्नी और बेटे को दोषी करार दिया। जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पिछले एक महीने में यह चौथा मामला है जिसमें आजम खान को दोषी ठहराया गया है और पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम खान को दूसरी बार दोषी ठहराया गया है। उन्हें आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी और बेईमानी से संपत्ति की डिलीवरी के लिए प्रेरित करना), 467 (मूल्यवान सुरक्षा, वसीयत आदि की जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), 471 (जाली को असली के रूप में उपयोग करना) के तहत दोषी ठहराया गया है।

आजम खान पर 81 मामले दर्ज

2017 में उत्तर प्रदेश में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से, आजम खान के खिलाफ रामपुर में भूमि कब्जा, धोखाधड़ी और आपराधिक अतिक्रमण सहित कई आरोपों में 81 मामले दर्ज किए गए हैं। कुछ मामलों में आजम की पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम पर केस दर्ज किया गया है। जुलाई में, रामपुर के एक कोर्ट ने 2019 के लोकसभा चुनाव अभियान के दौरान दर्ज नफरत भरे भाषण मामले में आजम खान को दो साल की कैद की सजा सुनाई थी। कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी थी।

Tags

Next Story