Sambalpur: शादी समारोह से लौट रही कार नहर में गिरी, 7 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर

Sambalpur: शादी समारोह से लौट रही कार नहर में गिरी, 7 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर
X
ओडिशा के संबलपुर में शादी समारोह से लौट रही कार के नहर में गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पढ़िये रिपोर्ट...

Sambalpur News: ओडिशा के संबलपुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां एक कार नहर में जा गिरी, जिससे एक ही गांव के सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं हादसे में दो लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले के लखनपुर प्रखंड स्थित बरधरा गांव के रहने वाले लोग शादी समारोह में शिरकत करने गए थे। गुरुवार की रात को यह लोग कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। कार में कुल 11 लोग सवार थे। संबलपुर पहुंचने पर कार एक नहर से टकराते हुए सीधे नीचे जा गिरी। पुलिस को जब कार के नहर में गिरने की सूचना मिली तो तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने सात लोगों को मृत घोषित कर दिया। संबंधित जांच अधिकारी ने बताया कि दो लोगों की हालत गंभीर है। कार चालक लापता मिला है। उसकी तलाश जारी है।

गांव में पसरा मातम

बरधरा गांव में एक साथ सात लोगों की मौत की सूचना के बाद से हड़कंप मचा है। पूरे गांव में मातम पसरा है। पुलिस का कहना है कि कार को नहर से निकालकर जब्त कर लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

Tags

Next Story