संबित पात्रा ने ओडिशा में हुई युवती की निर्मम हत्या को लेकर दिया बड़ा बयान

संबित पात्रा ने ओडिशा में हुई युवती की निर्मम हत्या को लेकर दिया बड़ा बयान
X
भाजपा नेता ने आगे कहा कि वो महिला जिस स्कूल में कार्यरत थी, वहां के महिला हॉस्टेल में एक सेक्स रैकेट चल रहा था। उसमें मासूम छात्राओं का और अध्यापिकाओं का शोषण हो रहा था।

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के नेता डॉ संबित पात्रा (Sambit Patra) ने आज नई दिल्ली (New Delhi) में स्थिति पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

इस दौरान संबित पात्रा ने कहा कि एक मासूम लड़की के साथ ओडिशा के कालाहांडी जिले (Kalahandi district) में जिस प्रकार का बर्ताव हुआ, उसकी हत्या हुई, निर्ममता के साथ उसके शरीर को काट दिया गया। हमारा ये मानना है कि राष्ट्र को इस जघन्य मर्डर के विषय में पता चलना चाहिए।

आप सभी ने कुछ दिनों से सोशल मीडिया में #JusticeForMamitaMeher नामक एक हैशटैग देखा होगा है। देश विदेश से लोग इस बालिका के साथ जो हमारे बीच नहीं है उसके साथ खड़े हैं। ममिता महेर 24 वर्ष की थी और एक अध्यापिका थी। 8 अक्टूबर से ममिता लापता थीं, जब पूरे मामले को सामने लाया गया तो मालूम पड़ा कि उसकी हत्या हो चुकी है, उसके शरीर के कटे हुए अंग मिले हैं।

भाजपा नेता ने आगे कहा कि वो महिला जिस स्कूल में कार्यरत थी, वहां के महिला हॉस्टेल में एक सेक्स रैकेट चल रहा था। उसमें मासूम छात्राओं का और अध्यापिकाओं का शोषण हो रहा था। ओडिशा सरकार के एक मंत्री दिब्य शंकर मिश्रा का नाम भी इस प्रकरण में शामिल हो रहा है। समय-समय पर स्कूल में जाकर महिलाओं का शोषण करना, ये मंत्री के आचरण में था, ऐसी बातें मीडिया में आ रही हैं।

वहां के पुलिस कर्मियों ने इस मामले पर एफआईआर दर्ज कराने से मना कर दिया था। कहीं न कहीं पुलिस जानती थी कि इसमें मंत्री जी की साख का सवाल है, इसलिए पुलिस एफआईआर दर्ज करने से कतरा रही थी। जब विपक्षी पार्टियों का दबाव पड़ा, तब पुलिस को एफआईआर दर्ज करनी पड़ी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने इस पूरे विषय का संज्ञान लिया है और एक तीन सदस्यीय टीम ओडिशा भेज रहे है। हमारी टीम ओडिशा जाएगी और यथाशीघ्र इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लेकर रिपोर्ट सबमिट करेगी।

Tags

Next Story