संबित पात्रा बोले कांग्रेस शासित राज्य और टीएमसी प्रवासी मजदूरों पर राजनीति करने को तत्पर

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता संबित पात्रा ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस और टीएमसी पर प्रवासी मजदूरों पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।
संबित पात्रा ने कहा कि कहा कि भारतीय रेलवे और भारत सरकार ने 1200 ट्रेनों की सुविधा की है। भारत में प्रतिदिन 300 ट्रेनें श्रमिकों के लिए चल सकती हैं, लगभग 5 लाख श्रमिक प्रतिदिन अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं। एक अनुमान के मुताबिक, इस देश में बीस लाख श्रमिक ऐसे हैं जो अपने राज्यों को जाना चाहते हैं।
कांग्रेस और टीएमसी प्रवासी मजदूरों पर राजनीति करने को तत्पर
कांग्रेस शासित राज्य और टीएमसी के राज्य प्रवासी मजदूरों पर राजनीति करने को तत्पर हैं। सबसे अधिक मजदूर पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान के परेशान हैं। जहां से ट्रेन चलनी हैं वो राज्य अनुमति दे रहे हैं लेकिन जहां ट्रेन जानी है वो इजाजत नहीं दे रहे हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार ने 487 ट्रेनों को आने इजाजत दी
संबित पात्रा ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 487 ट्रेनों को आने इजाजत दी है। बिहार सरकार ने 254 ट्रेनों को, ममता बनर्जी ने मात्र 9 ट्रेनों को आने की अनुमति दी है। कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ ने मात्र 10 ट्रेनों को, झारखंड में मात्र 48 ट्रेनों को प्रवेश करने की अनुमति मिली है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS