संबित पात्रा बोले- INC का अर्थ है 'मुझे कमीशन चाहिए', राहुल गांधी से किया ये सवाल

संबित पात्रा बोले- INC का अर्थ है मुझे कमीशन चाहिए, राहुल गांधी से किया ये सवाल
X
आज हम आपके सामने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज रखने वाले हैं, ताकि भ्रष्टाचार किसके कालखंड में हुआ ये बताएगा। फ्रांस के एक मीडिया संस्थान ने कुछ वक्त पहले ये खुलासा किया कि राफेल में भ्रष्टाचार हुआ था।

भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने मंगलवार को पार्टी हेडक्वार्टर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान संबित पात्रा (Spokesperson Sambit Patra) ने कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधा।

बीजेपी ट्विटर के मुताबिक, संबित पात्रा ने कहा कि 2019 के चुनावों से पहले विपक्षी दलों ने, खासकर कांग्रेस पार्टी ने जिस प्रकार से एक झूठा माहौल बनाने की चेष्टा राफेल को लेकर किया था वो हम सभी ने देखा था। उनको लगता था कि इससे उनको कोई राजनीतिक फायदा होगा।

आज हम आपके सामने कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज रखने वाले हैं, ताकि भ्रष्टाचार किसके कालखंड में हुआ ये बताएगा। फ्रांस के एक मीडिया संस्थान ने कुछ वक्त पहले ये खुलासा किया कि राफेल में भ्रष्टाचार हुआ था। राफेल का विषय कमीशन की कहानी थी, बहुत बड़े घोटाले की साजिश थी। ये पूरा मामला 2007 से 2012 के बीच हुआ।

संबित पात्रा ने आगे कहा कि इटली से राहुल गांधी जी जवाब दें- राफेल को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश आपने और आपकी पार्टी ने इतने वर्षों तक क्यों किया? आज ये खुलासा हुआ है कि उन्हीं की सरकार में पार्टी ने 2007 से 2012 के बीच में राफेल में ये कमीशनखोरी हुई है, जिसमें बिचौलिए का नाम भी सामने आया है।

आईएनसी (INC) का अर्थ है 'मुझे कमीशन चाहिए'। यह अतिश्योक्ति नहीं होगी कि यूपीए के कार्यकाल के दौरान, उनके पास हर सौदे के भीतर एक सौदा था और वे अभी भी एक सौदा नहीं कर सके।

Tags

Next Story