बड़ी खबर: संयुक्त किसान मोर्चा का बड़ा ऐलान, दिल्ली-हरियाणा समेत पूरे देश में 18 फरवरी को रेल रोको अभियान

दिल्ली में कृषि कानून के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। इसी बीच अब संयुक्त किसान मोर्चा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि 18 फरवरी को देशभर में रेल रोको अभियान होगा।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि 18 फरवरी को रेल रोको अभियान आयोजित किया जाएगा। किसानों ने कहा कि 12 फरवरी को राजस्थान के टोल प्लाजा को फ्री करवाएंगे। वहीं 14 फरवरी को पुलवामा के शहीदों की याद में मसाल जुलूस निकाला जाएगा।
इसी दौरान संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि 14 फरवरी को देशभर में सुबह 7 बजे से 8 बजे तक केंडिल मशाल जुलूस निकाला जाएगा। वहीं 16 फरवरी सर छोटू राम जयंती को पूरे देश में मनाया जायेगा। इसके बाद अंत में 18 फरवरी को पूरे देश में रेल रोको अभियान सिर्फ 12 बजे से 4 बजे तक ही चलाया जाएगा।
किसान मोर्चा ने कहा कि हरियाणा के लोग बीजेपी और जेजेपी नेताओं पर किसानों के हित में कब्जे या फिर गद्दी छोड़ने के लिए कहेंगे। दिल्ली के बॉर्डरों पर बीते 77 दिनों से किसान कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तक 11 राउंड की बैठक किसानों और सरकार के बीच हो चुकी हैं लेकिन अभी तक कोई परिणाम सामने नहीं आया है। लोकसभा में अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने किसान आंदोलन को पवित्र बताया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS