Farmers Protest: संयुक्त किसान मोर्चा का ऐलान, आंदोलन के 1 साल पूरे होने पर ट्रैक्टर के साथ संसद मार्च करेंगे 500 किसान

संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक ( Samyukta Kisan Morcha) मंगलवार को हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। किसान मोर्चा ने बैठक में निर्णय लेते हुए कहा किसान आंदोलन (Farmers Protest) के एक साल पूरे होने पर संसद मार्च किया जाएगा। इससे 3 दिन पहले दिल्ली के सभी बॉर्डरों पर किसानों को बुलाया गया है। ताकि संसद मार्च को सफल किया जा सके।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे पहले संयुक्त मोर्चा के बेनर तले 26 नवंबर को सभी बॉर्डरों पर किसानों को बुलाया गया है। वहीं 29 नवंबर को लोकसभा सत्र के दौरान प्रतिदिन 500 किसान और 30 ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ संसद मार्च किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन से बातचीत होगी। किसान मोर्चा ने साफ कहा कि यदि सरकार ने किसानों को रोकने की कोशिश की तो वहीं बैठ जायेगे।
बताया जा रहा है कि बैठक में मोर्चा के सभी किसान नेता मौजूद रहे। 26 नवंबर को किसान आंदोलन को एक साल पूरा हो रहा है। इससे पहले आंदोलन को तेज करने की रणनीति पर चर्चा हुई। हरियाणा के किसान संगठनों की ओर से प्रस्ताव भी तैयार किए गए। पिछले साल कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन शुरू हुआ था, लेकिन पुलिस ने पंजाब और हरियाणा के किसानों को दिल्ली जाने से पहले सिंघू और टिकरी सीमा पर रोक दिया। तभी से किसान सीमा पर ही डेरा डाले बैठे हैं। अब तक 600 से ज्यादा किसानों की मौत हो चुकी है। लेकिन सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। कई बार किसान और सरकार के बीच बातचीत भी हो चुकी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS