Sangli Suicide Case: सांगली में एक ही परिवार के नौ सदस्यों ने की आत्महत्या, पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार- जानें पूरा मामला

Sangli Suicide Case: सांगली में एक ही परिवार के नौ सदस्यों ने की आत्महत्या, पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार- जानें पूरा मामला
X
पुलिस ने शुरुआत में मृतक को परेशान करने और आत्महत्या (Suicide) के लिए उकसाने के आरोप में 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Sangli Suicide Case: महाराष्ट्र के सांगली (Sangli) जिले की घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। यहां पर एक ही परिवार के नौ सदस्यों ने आत्म हत्या कर ली है। जिसके बाद पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया। सोमवार को एक ही परिवार के नौ सदस्यों के मृत पाए जाने के बाद सांगली पुलिस (Sangli Police) ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शुरुआत में मृतक को परेशान करने और आत्महत्या (Suicide) के लिए उकसाने के आरोप में 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इनमें से साहूकारों समेत 13 को गिरफ्तार कर लिया गया। रिपोर्ट के अनुसार, घटना म्हैसाल गांव में भाइयों के दो अलग-अलग घरों में हुई। पुलिस ने घर से सुसाइड नोट भी बरामद किया है जिसमें साहूकारों के नाम का खुलासा हुआ है।

सांगली के पुलिस अधीक्षक दीक्षित गेदाम ने कहा कि सुसाइड नोट में उल्लेख किया गया वे (भाई) कुछ निजी साहूकारों से परेशान थे, जिनसे उन्होंने पैसे उधार लिए थे। इसकी जांच बाद में की जाएगी। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, गेदाम ने कहा कि मौके पर मिले सुसाइड नोटों में उल्लिखित नामों के आधार पर हमने 25 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने यह भी कहा कि उन्हें संदेह है कि उन्होंने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है।

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

मृतकों की पहचान 52 वर्षीय पेशे से डॉक्टर पोपट यल्लप्पा वनमोर, 48 वर्षीय संगीता पोपट वनमोर, 30 वर्षीय अर्चना पोपट वनमोर, 28 वर्षीय शुभम पोपट वनमोर, 49 वर्षीय माणिक यालप्पा वनमोर, 45 वर्षीय रेखा माणिक वनमोर, 15 वर्षीय आदित्य माणिक वन, 28 वर्षीय अनीता माणिक वनमोर और 72 वर्षीय अक्कताई वनमोर के रूप में हुई है।

Tags

Next Story