सत्यपाल मलिक, मोदी जी की चापालूसी कर रहे हैं: संजय निरुपम

राजीव गांधी पर जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा की टिप्पणी पर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने प्रतिक्रिया दी है। संजय निरुपम ने कहा कि हमारे देश की जितने गवर्नर होते हैं वो सरकार के चमचे होते हैं। सत्यपाल मलिक भी चमचा ही है। उन्होंने आगे कहा कि राजीव गांधी को बोफोर्स केस में अदालतों के द्वारा क्लिन चिट दे दी गई थी। अरुण जेटली उनमें से एक थे जिन्होंने उन्हें क्लीन चिट दी थी।
S Nirupam: When PM called Rajiv Gandhi 'Bhrashtachari no.1' he was criticised so much that he can't say that again. Aisa lag raha hai Satya Pal Malik, Modi ji ki chaaploosi kar rahe hain, chamchagiri kar rahe hain taaki unki kursi bachi rahe. Guvs should maintain dignity. (10.05) https://t.co/bh6NY7Hf25
— ANI (@ANI) May 11, 2019
संजय निरुपम ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक की पीएम मोदी का चमचा तक बता डाला। उन्होंने आगे कहा कि जब पीएम ने राजीव गांधी को 'भृष्टाचार्य नंबर 1' कहा, तो उनकी इतनी आलोचना की गई कि वह दोबारा ऐसा नहीं कह सकते हैं। ऐसा लग रहा है सत्यपाल मलिक, मोदी जी की चापालूसी कर रहे हैं, चमचागिरी कर रहे हैं ताकि उनकी कुर्सी बची रहे। राज्यपालों को गरिमा बनाए रखनी चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS