संजय राउत ने महाराष्ट्र-पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पर कसा तंज, बोले देश में दो ही राज्यपाल हैं

महाराष्ट्र में शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बार फिर शुक्रवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल पर निशाना साधा है। राज्य में मंदिर ना खोलने के कारण सीएम उद्धव ठाकरे और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के बीच अनबन चल रही है। राज्यपाल ने इसके लिए सीएम को पत्र लिखा था। राज्यपाल द्वारा सीएम को पत्र लिखे जाने के बाद राज्य में मंदिर को लेकर सियासत और गरमा गई। अब संजय राउत ने एक बार फिर महाराष्ट्र के राज्यपाल पर निशाना साधा है। साथ ही राउत ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पर भी जुबानी हमला किया है।
समाचार एजेंसी एएनआई में मुताबिक, संजय राउत ने कहा कि आजकल पूरे देश में दो ही (जगह) राज्यपाल हैं, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र। बाकी कहां राज्यपाल है या नहीं, मुझे पता नहीं।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संजय राउत ने कहा कि राज्यपाल, केंद्र सरकार और राष्ट्रपति का राजनैतिक एजेंट होता है। ये राजनैतिक एजेंट इसलिए होते हैं। क्योंकि, ये सभी राजनैतिक काम करते हैं। और आज कल पूरे भारत में दो ही राज्यपाल नजर आते हैं।
वहीं संजय राउत ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ पर तंज कसते हुए कहा कि वे हमेशा सीएम ममता बनर्जी के कामकाजों की आलोचना करते रहे हैं। राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने हाल ही में ममता सरकार के कार्यों पर सवालिया निशाना साधते हुए कहा था, पश्चिम बंगाल में अल-कायदा जैसे आतंकी संगठनों ने आश्रय ले रखा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS