संजय राउत का भाजपा पर कटाक्ष, बोले- देश में सबसे पहले 'हिंदुत्व' के मुद्दे पर चुनाव लड़ने वाली पार्टी शिवसेना थी

शिवसेना (Shiv Sena) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने एक बार फिर हिंदुत्व के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, संजय राउत ने कहा कि हिंदुत्व (Hindutva) के मुद्दे पर देश (India) में चुनाव लड़ने वाली कोई पार्टी थी तो वो शिवसेना पार्टी थी। भाजपा के नए नेताओं (नव हिंदुत्ववादी) को इतिहास की जानकारी नहीं है, किसी ने उनके इतिहास के पन्ने फाड़ दिए हैं। लेकिन हम समय-समय पर उन्हें जानकारी देंगे। वहीं इससे पहले भी सोमवार को शिवसेना नेता संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष किया था।
Shiv Sena was the first party in the country to contest elections on the issue of Hindutva...BJP new leaders (Nav Hindutvavadi), are not aware of history, someone has torn the pages of their history. But from time to time we'll give them information: Shiv Sena leader Sanjay Raut pic.twitter.com/TEUecQkqsc
— ANI (@ANI) January 25, 2022
शिवसेना नेता संजय राउत ने सोमवार को कहा था कि महाराष्ट्र में शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी को नीचे से ऊपर तक ले गई। भाजपा केवल सत्ता के लिए हिंदुत्व का उपयोग करती है। ये सिर्फ शिवसेना के साथ नहीं हुआ बल्कि जो भी बीजेपी के साथ चला गया था उन सभी का यही हाल हुआ था, सभी को उनकी कीमत चुकानी पड़ी है। इसके अलावा संजय राउत ने कहा कि बाबरी के बाद हिंदुस्तान में हमारी एक लहर थी। अगर हम उस समय उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर में चुनाव लड़ते तो देश में हमारा (शिवसेना पार्टी का) प्रधानमंत्री होता। लेकिन हमने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लिए सब कुछ छोड़ दिया।
शिवसेना, भाजपा के साथ 25 साल तक सड़ रही थी
वहीं सोमवार को ही एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा था कि शिवसेना भाजपा के साथ 25 साल तक सड़ रही थी ये मुख्यमंत्री का खुद कहना है। भाजपा देश में जिन पार्टी के साथ जाती है उन पार्टी का सफाया करती है। शिवसेना काफी समय से भाजपा से पीछा छुड़ाना चाहती थी। ये बात सच है कि शिवसेना के कंधे पर बैठकर काफी समय से भाजपा बड़ी हुई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS