संजय राउत ने देश में हो रही पथराव की घटनाओं पर बीजेपी पर साधा निशाना, बोले- दूसरे विभाजन के बीज बोए जा रहे, जानें और क्या कहा

शिवसेना नेता संजय राउत (Shiv Sena leader Sanjay Raut) ने देश में हो रही पथराव (stone pelting) की घटनाओं को लेकर भाजपा (BJP) पर निशाना साधा है। संजय राउत ने कहा है कि देश का माहौल जानबूझकर चुनाव जीतने के लिए जिस तरह से खराब किया जा रहा है, मुझे लगता है यह देश के लिए ठीक नहीं है। दिल्ली में कल हनुमान जयंती और रामनवमी (Hanuman Jayanti and Ram Navami) पर हमला हुआ था इससे पहले यह कभी नहीं हुआ करता था। ये हमले राजनीति से प्रायोजित हैं। आने वाले समय में 4-5 राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं। उसके लिए यह वोट मांगने का पूरा षड्यंत्र है। महाराष्ट्र में भी कल शांति को भंग करने की कोशिश हुई। हमने यह नहीं होने दिया है और आगे भी नहीं होने देंगे।
शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि श्री राम के नाम पर सांप्रदायिक आग भड़काना भगवान राम के विचार का अपमान है। यहां तक कि भगवान राम भी मध्य प्रदेश के खरगोन के घटनाक्रम पर बेचैन होंगे, जहां सांप्रदायिक झड़पें होती हैं। रामनवमी के कारण कर्फ्यू लगा दिया गया। शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में अपने साप्ताहिक कॉलम रोखठोक में श्री राउत ने लिखा, अगर कोई कट्टरवाद की आग को भड़काना चाहता है और चुनाव जीतने के लिए शांति भंग करना चाहता है, तो वे दूसरे विभाजन के बीज बो रहा है। जेएनयू की घटना और रामनवमी के मौके पर हिंसा की अन्य घटनाओं के बारे में बात करते हुए राउत ने कहा कि यह देश के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
रामनवमी के जुलूस हमेशा से देश की संस्कृति का हिस्सा रहे हैं, लेकिन इससे पहले कभी भी भगवान राम के नाम पर तलवारें नहीं चलाई गईं। इसे हिंदुत्व नहीं कहा जा सकता है। भगवान राम के नाम पर सांप्रदायिक आग लगाना राम के विचार का अपमान है। क्या कोई विश्वास कर सकता है कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में मुसलमान रामनवमी के जुलूस पर पथराव करेंगे?
शिवसेना अगर मुंबई में हिंदुत्व का जुलूस निकालती है, तो उस पर कोई हमला नहीं होता। लेकिन अगर बीजेपी या उसकी बी-टीम इस तरह के जुलूस का आयोजन करती है तो ऐसी अप्रिय घटनाएं जरूर होंगी। ऐसा लगता है कि इस तरह की व्यवस्था की गई हैं। संजय राउत के संपादकीय में कहा, अगर कोई कट्टरवाद की आग को भड़काना चाहता है और चुनाव जीतने के लिए शांति भंग करना चाहता है, तो वे दूसरे विभाजन के बीज बो रहे हैं। शिवसेना सांसद ने लिखा, देश में 22 करोड़ मुस्लिम आबादी है। मुस्लिम आबादी बढ़ रही है। अगर यह किसी के लिए चिंतित है तो परिवार नियंत्रण पर कानून समाधान हो सकता है। रामनवमी के दंगे समाधान नहीं हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS