संजय राउत बोले- पुराने एनडीए और आज के एनडीए में बहुत अंतर है, महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर दिया बड़ा बयान

महाराष्ट्र में नई सरकार गठन को लेकर चल रही सियासत अब संसद तक पहुंच गई है। अब संसद में दो शिवसेना सांसदों की बैठने की व्यवस्था बदल दी गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबित शिवसेना नेता संजय राउत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए महाराष्ट्र के सीएम पद को लेकर बयान दिया।
संजय राउत ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है, महाराष्ट्र में हम जो सरकार बनाने जा रहे हैं, वह शिवसेना के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में होगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमें पता चला है कि संसद में दो शिवसेना सांसदों के बैठने की व्यवस्था बदल दी गई है।
संजय राउत ने आगे कहा कि पुराने एनडीए की तुलना में नये एनडीए में काफी अलग है। आज के एनडीए का कौन संयोजक है? आडवाणी जी इसके संस्थापकों में से एक थे जो या तो छोड़ दिया है या फिर वे सक्रिय नहीं है।
भाजपा ने किया सरकार बनाने का दावा
बता दें कि शिवसेना के साथ एनसीपी-कांग्रेस की बात अब अंतिम दौर में है उनका कॉमन मिनिमम प्रोग्राम भी तैयार हो चुका है। लेकिन शुक्रवार को महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया कि 119 विधायकों के साथ हम महाराष्ट्र में सरकार बनाएंगे।
देवेंद्र फडणवीस ने पार्टी के नेताओं के समक्ष यह विश्वास व्यक्त किया है। हम राज्य को एक स्थिर सरकार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा के बिना महाराष्ट्र में कोई सरकार नहीं हो सकती।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS