Coronavirus: Sara Tendulkar ने कनिका कपूर के पोस्ट पर किया कमेंट, यूजर्स बोले जेल में डाल देना चाहिए इसे

Coronavirus : सिंगर कनिका कपूर की टेस्ट रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। कनिका कपूर के Covid19 पॉजिटिव की पुष्टि अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से दी। कोरोना वायरस की जानकारी के इस पोस्ट पर कई यूजर्स और सेलिब्रिटीज ने कमेंट कर कनिका के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने भी कनिका कपूर के पोस्ट पर कमेंट किया। सारा तेंदुलकर ने लिखा आशा करती हूं आप जल्द स्वस्थ हो जाओगी।
सारा तेंदुलकर के इस कमेंट पर लोगों ने रिप्लाई भी किया और सारा तेंदुलकर से कई सवाल पूछ डाले। एक यूजर्स ने सारा तेंदुलकर के इस कमेंट पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि उनका क्या जिनको कनिका ने इन्फेक्टेड (Covid19) किया होगा। कनिका कपूर को सजा मिलनी चाहिए, सरकार को चाहिए कि वो कनिका कपूर को जेल में डाले। यूजर्स ने लिखा भारत इस तरह तो कोरोना वायरस के स्टेज 3 में पहुंच जाएगा, ऐसे में हजारों लोग मारे जाएंगे।
सारा तेंदुलकर के इस कमेंट पर एक अन्य यूजर्स ने लिखा- आपके पिता जहां जिम्मेदार नागरिक बनकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं वहीं कनिका जैसे लोग गैर जिम्मेदाराना रवैया अपना रहे हैं, कनिका ने जो किया उसके लिए उन्हें सजा मिलनी चाहिए।
View this post on InstagramA post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on
कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव
कनिका कपूर ने बताया है कि जब वो लंदन से लौटी थी, तब उनकी पूरी स्क्रीनिंग हुई थी। कनिका ने लिखा कि 4 दिनों से उन्हें फीवर महसूस हो रहा था, जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी दी और जांच करवाई। जांच में उन्हें कोरोना पॉजिटिव आया है, जिसके बाद इस बात पर सवाल उठने लग गए हैं कि जब वो विदेश से लौटी थी तो ऐसे में उन्होंने पार्टी वगैरह क्यों आयोजित की।
आपको बता दें कि कनिका कपूर ने रविवार को लखनऊ के ताज होटल में एक पार्टी दी थी, इस पार्टी में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, उनके बेटे दुष्यंत और कांग्रेस नेता जितिन भी शामिल हुए थे। कनिका के बारे में खबर सुनकर सभी नेता सेल्फ आइसोलेशन में खुद को रखे हुए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS