सऊदी अरब ने ग्लोबल नक्शे में जम्मू-कश्मीर को दिखाया अलग हिस्सा, भारत ने विरोध जताया

सऊदी अरब ने जम्मू-कश्मीर को नक्शे में भारत से अलग दिखाया है। जिसपर भारत ने विरोध जताया है। सऊदी अरब ने हाल में ग्लोबल नक्शा जारी किया था। जिसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग दिखाया गया है। जिसके बाद भारत ने की तरफ से आधिकारिक आपत्ति जताई गई है। बताया जा रहा है कि भारत में सऊदी अरब से इसे ठीक करने को कहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सऊदी अरब ने हाल ही में 20 रियाल का एक नया नोट जारी किया है। जिसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग ही क्षेत्र दिखाया गया है। आपको बता दें कि बहुत ही जल्द सऊदी अरब की अगुवाई में जी-20 की बैठक होने जा रही है। उसी मौके पर सऊदी ने एक नोट जारी किया है। इस नोट में सऊदी अरब के किंग सलमान की तस्वीर, जी-20 सऊदी समिट का लोगो और जी-20 देशों का नक्शा दिखाया गया है।
इसी नक्शे में जम्मू-कश्मीर, जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) भी शामिल है उसे एक अलग हिस्सा दिखाया गया है। यानी इस नक्शे में जम्मू-कश्मीर को ना भारत और ना ही पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया है।
अमजद अयूब मिर्जा ने खुशी जता
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के एक्टिविस्ट अमजद अयूब मिर्जा ने सऊदी अरब के इस फैसले से खुशी जाहिर की है। मिर्जा ने पीओके और गिलगिट-बाल्टिस्तान को पाक से अलग करने पर सऊदी की तारीफ की।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नक्शे में गड़बड़ी होने के कारण। इस बारे में नई दिल्ली स्थित सऊदी अरब एम्बेसी और रियाद में मौजूद भारतीय एम्बेसी में इस मसले को उठाया गया है। हालांकि, अभी सऊदी अरब की तरफ से इस मसले पर जवाब नहीं आया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS