SC के पूर्व जज का रामायण को लेकर केंद्र पर हमला, बोले रोटी नहीं दे सकते तो उन्हें दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत दिखा दो

SC के पूर्व जज का रामायण को लेकर केंद्र पर हमला, बोले रोटी नहीं दे सकते तो उन्हें दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत दिखा दो
X
जस्टिस काटजू पहले भी केंद्र सरकार की नीतियों पर तंज कसते रहे हैं। जस्टिस काटजू इस बयान के बाल सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

अक्सर विवादों में रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने रामायण को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने केंद्र सरकार पर हमले बालते हुए कहा कि है कि रोमन सम्राट कहा करते थे कि अगर आप लोगों को रोटी नहीं दे सकते तो उन्हें सर्कस दे दो। वहीं हमारे आधुनिक भारतीय सम्राट कहते हैं कि अगर आप लोगों को रोटी नहीं दे सकते तो उन्हें दूरदर्शन पर रामायण और महाभारत दिखा दो।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, जस्टिस काटजू केंद्र सरकार के इस कदम से खुश नहीं हैं। जस्टिस काटजू पहले भी केंद्र सरकार की नीतियों पर तंज कसते रहे हैं। जस्टिस काटजू इस बयान के बाल सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ सरकार के कदम का विरोध कर रहे हैं तो कुछ सरकार के समर्थन में खड़े हो गए हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि केंद्र सरकार की कोरोना से लड़ाई में काफी आलोचना भी हो रही है। विपक्ष समेत कई लोग सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

रामायण दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मनोरंजन शो बना

बता दें कि दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले प्रोग्राम 'रामायण' ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। रामायण दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मनोरंजन शो बन गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दर्शकों की मांग पर दूरदर्शन पर रामायण शो कुछ दिन पहले ही शुरू हुआ था। यह शो 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों के साथ दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मनोरंजन शो बन गया है। रामायण का सुबह 9 और रात को 9 बजे दूरदर्शन पर प्रसारण हो रहा है।

Tags

Next Story