बड़ी खुशखबरी: भारतीय वायुसेना को मिली राफेल विमान की दूसरी खेप

बड़ी खुशखबरी: भारतीय वायुसेना को मिली राफेल विमान की दूसरी खेप
X
भारतीय वायुसेना को राफेल विमान की दूसरी खेप मिल गई है। बताया जा रहा है कि आज शाम 8.14 बजे राफेल विमान भारत की धरती पर लैंड कर गई है।

भारतीय वायुसेना को राफेल विमान की दूसरी खेप मिल गई है। बताया जा रहा है कि आज शाम 8.14 बजे राफेल विमान भारत की धरती पर लैंड कर गई है। बता दें कि इससे पहले वाली खेप में 29 जुलाई को 5 राफेल विमान भारत को मिले थे।

अगले साल मिलेंगे 16 और राफेल

जानकारी के मुताबिक अगले साल 2021 के अप्रैल तक 16 और राफेल लड़ाकू विमान भारत पहुंच रहे हैं। इससे पहले अभी पांच राफेल लड़ाकू विमान को सेना में शामिल किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अगले साल मिलने वाले 16 राफेल लड़ाकू विमान को वायु सेना की गोल्डन एरोज़ स्कॉवड्रन में शामिल किया जाएगा।

भारत की बढ़ेगी शक्ति

अब राफेल के वायु सेना में शामिल होने से भारतीय सेना की शक्ति और बढ़ जाएगी। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान और चीन जैसे देशों पर भारत का दबदबा बढ़ेगा। बता दें कि पाकिस्तान के पास F-16 है, जो राफेल से कम एक्टिवेट है। अधिकारियों ने बताया है कि कॉन्ट्रैक्ट साइन होने के चार साल बाद फ्रांस ने भारत को और राफेल विमानों की पेशकश की है। वहीं साफरान ने भारत में स्नेकमा 88 इंजन बनाने का प्रस्ताव दिया है।


Tags

Next Story