जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों ने कुलगाम मुठभेड़ में मार गिराया 1 अज्ञात आतंकी, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बलों का आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। इस दौरान आतंकवादी सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की भी कोशिश कर रहे हैं। आज फिर भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ हो गई। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारतीय सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में एक अज्ञात आतंकवादी को ढेर कर दिया है। कुलगाम के मुनंद इलाके में पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर मौजूद हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। जवानों ने इलाके को घेरकर सर्च अभियान जारी कर दिया है। इलाके में और भी आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका जताई जा रही है।
खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में जुलाई के महीने के में अब तक भारतीय सुरक्षाबलों ने 27 को आतंकियों को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने इनमें से 25 आतंकियों को 11 अलग-अलग मुठभेड़ों में कश्मीर घाटी में मार गिराया गया। जबकि राजौरी जिले के सुंदरबनी में 2 आतंकियों को मार गिराया गया था। जानकारी के अनुसार, वहीं इस आतंकवादी विरोधी ऑपरेशन के दौरान जम्मू में सेना के 2 जबकि कश्मीर संभाग में 1 जवान भी शहीद हुआ है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते शनिवार की सुबह जम्मू कश्मीर में बांदीपोरा के सुंबलर इलाके के शोकबाबा जंगल में भारतीय सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी। इस मुठभेड़ में भारतीय सुरक्षा बलों ने दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया था। इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में गोला और बारूद भी बरामद किए गए थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS