पश्चिम बंगाल : मृत BJP कार्यकर्ताओं के शवों को पार्टी कार्यालय ले जाने से रोका गया, राज्यपाल ने जताई चिंता

पश्चिम बंगाल : मृत BJP कार्यकर्ताओं के शवों को पार्टी कार्यालय ले जाने से रोका गया, राज्यपाल ने जताई चिंता
X
पश्चिम बंगाल के बशीरहाट में सुरक्षाबलों ने उस वक्त भाजपा कार्यकर्ताओं को रोक दिया जब वह मृतक भाजपा कार्यकर्ताओं के शवों को पार्टी कार्यालय ले जा रहे थे।

पश्चिम बंगाल के बशीरहाट में सुरक्षाबलों ने उस वक्त भाजपा कार्यकर्ताओं को रोक दिया जब वह मृतक भाजपा कार्यकर्ताओं के शवों को पार्टी कार्यालय ले जा रहे थे।

बशीरहाट में हुगली से भजाप सांसद लॉकेत चटर्जी ने कहा कि मृतक के परिजन शवों को पार्टी कार्यालय में ले जाना चाहते थे लेकिन ममता की पुलिस हमें यह कहते हुए रोक रही है कि अंतिम संस्कार गांव में होगा। यदि पुलिस नहीं जाती है तो सड़क पर ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा कि पार्टी ने बशीरहाट और पूरे पश्चिम बंगाल में 12 घंटे का बंद बुलाया है। हम इसे ब्लैक डे के रूप में मनाएंगे। पुलिस की भूमिका को लेकर भाजपा कोर्ट जाएगी। मृतकों के शवों को अंतिम संस्कार के लिए मूल स्थानों पर ले जाया जा रहा है।

वहीं इस बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के प्रेस सचिव ने बताया कि राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने नॉर्थ 24 परगना और पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में हुई हिंसक घटनाओं के बारे में चिंता व्यक्त की है।

राज्यपाल त्रिपाठी ने कहा कि नागरिकों के जान-माल के दुर्भाग्यपूर्ण नुकसान पर दुखी हैं। मृतक के परिवारों के प्रति उनकी हार्दिक सहानुभूति है। सभी से अपील की जाती है कि कोई भी हिंसक घटना न हो, और राज्य में शांति और सद्भाव कायम रहे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story