आईपीएस अधिकारी एपी माहेश्वरी CRPF के महानिदेशक नियुक्त किये गए

आईपीएस अधिकारी एपी माहेश्वरी CRPF के महानिदेशक नियुक्त किये गए
X
सीआरपीएफ महानिदेश का पद आरआर भटनागर के सेवानिवृत्त होने के बाद 30 दिसंबर से खाली था।

सीनियर आईपीएस अधिकारी ए पी माहेश्वरी को आज केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। इसकी जानकारी कार्मिक मंत्रालय ने एक आदेश में दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक साल 1984 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी एपी माहेश्वरी वर्तमान में केंद्रीय गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) हैं। आदेश के अनुसार ए पी माहेश्वरी को 28 फरवरी 2021 तक के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है। सीआरपीएफ महानिदेश का पद आरआर भटनागर के सेवानिवृत्त होने के बाद 30 दिसंबर से खाली था।

3.25 लाख से अधिक विश्व की सबसे बड़ी अर्धसैनिक बल (सीआरपीएफ) जम्मू-कश्मीर में नक्सल विरोधी अभियानों और आतंकवाद विरोधी अभियानों के साथ सौंपी गई देश की प्रमुख आंतरिक सुरक्षा बल है।

Tags

Next Story