चार महिलाओं की हत्या करने वाला 'सीरियल किलर' गिरफ्तार

चार महिलाओं की हत्या करने वाला सीरियल किलर गिरफ्तार
X
पुलिस ने आगे बताया कि सीरियल किलर की पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया। ये महिला चोरी के गहनों को छिपाती थी। वाई श्रीनू को इससे पहले 10 अन्य हत्याओं को सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

हैदराबाद पुलिस के हाथों बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने आज महबूबनगर जिले से ताड़ी की दुकान पर अकेले आने वाली महिलाओं को निशाना बनाने वाले संदिग्ध सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 'सीरियल किलर' जो गिरफ्तार किया गया है उसका नाम वाई श्रीनू है। वह बीते एक साल में चार महिलाओं की हत्या करने के लिए गिरफ्तार किया गया है।

आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई

पुलिस ने आगे बताया कि सीरियल किलर की पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया। ये महिला चोरी के गहनों को छिपाती थी। वाई श्रीनू को इससे पहले 10 अन्य हत्याओं को सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। किलर को अपने भाई की हत्या की थी। इस मामले में उसे साल 2007 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। जिसमें पुलिस ने बताया है कि किलर की सजा पूरी हो गई थी और उसे अगस्त 2018 में रिहा किया गया था। जेल से रिहा होने के बाद उसने कई अपराध किए और 4 महिलाओं की हत्या कर दी। सीरियल किलर श्रीनू शराब पीने का आदि हैं और वह गहने पहनी हुई ऐसी महिलाओं को निशाना बनाता था जो अकेले ताड़ी की दुकान पर आती थीं।

आरोपी ने कबूला अपना जुर्म

17 दिसंबर को एक नहर के समीप एक महिला का शव बरामद किया किया गया था। इस मामले में जांच के बाद दंपति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कहा कि जांच में श्रीनू ने स्वीकार किया कि इसी तरीके से उसने 3 और महिलओं की हत्या की है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story