जेएनयू छात्र शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, असम को भारत से अलग करने की थी योजना

दिल्ली पुलिस को जेएनयू छात्र शरजील इमाम को गिरफ्तार करने में सफलता मिल गई है। दिल्ली पुलिस ने शरजील इमाम को देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार किया है। भारत से असम को अलग करने की योजना सहित अन्य देश विरोधी बयानों के बाद देशद्रोह का केस दर्ज किया था।
जेएनयू के छात्र शरजील इमाम ने शाहीन बाग में विवादित बयान दिया था। जिसमें असम को भारत से अलग करने की योजना बताकर लोगों को उग्र किया था। इसके अलावा तमाम देश विरोधी बातों का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस, देशद्रोह का मामला दर्ज कर शरजील इमाम को खोज रही थी। जिसके बाद अब दिल्ली पुलिस को शरजील इमाम को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है। शरजील को बिहार के जहानाबाद से इसे गिरफ्तार किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS