Pallonji Mistry Passes Away: दिग्गज कारोबारी पालोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

Pallonji Mistry Passes Away: दिग्गज कारोबारी पालोनजी मिस्त्री का 93 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख
X
पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि पालोनजी मिस्त्री के निधन की खबर से दुखी हूं।

Pallonji Mistry Passes Away: भारत के दिग्गज उद्योगपतियों में गिने जाने वाले पालोनजी मिस्त्री (Pallonji Mistry) का 93 साल की उम्र में निधन हो गया है। कंपनी शापूरजी पलोनजी ग्रुप (Shapoorji Pallonji Group) के ऑफिशियल बयान के मुताबिक, पालोनजी मिस्‍त्री का निधन बीती रात उनके साउथ मुंबई स्थित निवास स्थान पर हुआ है। शापोरजी पलोनजी ग्रुप चेयरमैन रहे पालोनजी के निधन पर पीएम मोदी समेत कई अन्य ने दुख जताया है।

पीएम मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि पालोनजी मिस्त्री के निधन की खबर से दुखी हूं। पालोनजी मिस्त्री ने कॉमर्स और इंडस्ट्री की दुनिया में स्मरणीय योगदान दिया है उनके परिजनों, मित्रों और असंख्य चाहने वालों को मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे...

वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी मिस्त्री के निधन पर दुख जताया है। स्मृति ईरानी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पालोनजी मिस्त्री एक युग का अंत। उनके जीनियस और जेंटलनेस का साक्षी बनना जीवन की सबसे बड़ी खुशियों में से एक था. उनके परिजनों और उन्हें चाहने वालों को मेरी संवेदनाएं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि वर्ष 2016 में पालोनजी मिस्‍त्री को भारत के मुख्य नागरिक सम्मान पद्मा भूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया था। पालोनजी मिस्त्री का जन्म गुजरात के एक पारसी परिवार में मुंबई में हुआ था। पालोनजी मिस्‍त्री सार्वजनिक मंचों से दूरी बनाकर रखा करते थे।

पालोनजी मिस्‍त्री का उद्योग जगत में बड़ा ही सम्मान था। पालोनजी मिस्‍त्री को देश का सबसे गुमनाम अरबपति कहा जाता था। रिपोर्ट के अनुसार, पालोनजी मिस्‍त्री की टाटा सन्स में लगभग 18.4 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी, जोकि टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है। शापूरजी पालोनजी ग्रुप की स्थापना साल 1865 में की गई थी।

Tags

Next Story