शरद यादव के निधन पर नीतीश सरकार का बड़ा निर्णय, राज्य में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा

बिहार के वरिष्ठ समाजवादी नेता शरद यादव का निधन हो गया। गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में गुरुवार रात को उन्होंने 75 साल की उम्र में अंतिम सांसे ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर देश के प्रधानमंत्री समेत अन्य नेताओं ने भी शोक जताया। इनके निधन पर बिहार राज्य में एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि शरद यादव की निधन पर राज्य में एक दिन के लिए राजकीय शोक की घोषणा की जाती है। सीएम नीतीश ने शरद यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि मेरे और शरद यादव जी के बीच बहुत ही गहरा संबंध रहा। उनके निधन की खबर से मेरे मन को गहरी चोट पहुंची है। शरद यादव एक प्रखर समाजवादी नेता थे। सीएम ने कहा कि शरद यादव केंद्रीय मंत्रीमडल में खाद्य सार्वजनिक वितरण मंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्री, उपभोक्ता मामले के मंत्री के रूप में कार्य किया और अपने व्यक्तित्व की बदौलत राजनीतिक सीमाओं के सभी विचारधाराओं के राजनीतिक दलों का आदर और सत्कार प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि शरद यादव सात बार लोकसभा और तीन बार राज्यसभा के सांसद रहे चुके थे। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत शरद यादव की पत्नी, पुत्री एवं पुत्र से फोन पर बात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की और साथ ही ईश्वर आपको इस दुःख की घड़ी में धैर्य और शक्ति दे। शरद यादव के निधन पर बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और अन्य नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है। बता दें कि शरद यादव अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे थे। जेडीयू पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। बताया जाता है नीतीश और लालू यादव को सीएम बनाने में उनका अहम योगदान था। बाद में नीतीश कुमार से उनकी अनबन के कारण जेडीयू पार्टी को छोड़ दिया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS