Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी फिर गिरावट की ओर, ऐसे डूब गए निवेशकों के 5 लाख करोड़

Share Market: सेंसेक्स-निफ्टी फिर गिरावट की ओर, ऐसे डूब गए निवेशकों के 5 लाख करोड़
X
एक रिपोर्ट के मुताबिक, कारोबार में प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्क और निफ्टी 2 फीसदी से ज्यादा टूटे हैं। आज ही एक समय करीब 1,400 अंक तक गिर गया था।

शेयर मार्किट (Stock Market today) में तेजी और मंदी का दौर हमेशा जारी रहता है। लेकिन बीते 5 दिनों से सेंसेक्स-निफ्टी (Sensex and Nifty) गिरावट की ओर जारी है। गुरुवार को सेंसेक्स में 1100 अंक से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। वहीं निफ्टी 16000 के स्तर से नीचे पहुंच गई। इस गिरावट की वजह से निवेशकों (Investors) को कम से कम 5 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, कारोबार में प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्क और निफ्टी 2 फीसदी से ज्यादा टूटे हैं। आज ही एक समय करीब 1,400 अंक तक गिर गया था। जबकि बीते बुधवार को सेंसेक्स 1158 अंक की गिरावट दर्ज हुई। जबकि निफ्टी 359 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था। कहा जा रहा है कि सबसे ज्यादा नुकसान सरकारी बैंक और मेटल सेक्टर में हुए है।

बता दें कि आज शेयर बाजार में सेंसेक्स की सिर्फ 30 कंपनियों में से विप्रो और एसीएल टेक ही ग्रीन जोन में रहीं, जबकि 28 कंपनियां इससे बाहर रहीं। विदेशी बाजारों से मिले संकेतों के चलते भारत के शेयर बाजार में 5वें दिन भी निवेशकों को नुकसान हुआ। इसकी वजह से शेयर मार्किट के कई निवेशकों ने एक झटके में 5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा गंवा दिए हैं।

शेयर बाजार में आई गिरावट की वजह विदेशों में आई महंगाई बताई जा रही है। अमेरिका में भी महंगाई का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। यूएस में खुदरा महंगाई मार्च के महीने में 8.5 फीसदी के कम होकर 8.3 फसीदी पर आ गई। अमेरिकी डॉलकर लगातार मजबूत हो रहा है, जो भारत के लिए अच्छी खबर नहीं है। इसी हफ्ते डॉलकर के मुकाबले भारतीय रुपये ने ऑल टाइम लो छुआ है। अमेरिका ही नहीं एशिया के बाजारों में भी नुकसान हो रहा है। जापान, हांगकांग और दक्षिण कोरिया में भी गिरावट हुई है।

Tags

Next Story