Share Market: शेयर बाजार में भारी गिरावट, पेटीएम की खराब हालत का भी असर, जानें वजह

Share Market: शेयर बाजार में भारी गिरावट, पेटीएम की खराब हालत का भी असर, जानें वजह
X
आज सेंसेक्स 1170 अंक टूटकर बंद हुआ तो वहीं निफ्टी 348 अंक रहा। इसके लुढ़कने की वजह कई हैं।

भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में सोमवार का दिन बहुत ही खराब रहा। सुबह बाजार खुलने के वक्त हरे निशान से कारोबार शुरू हुआ। लेकिन उसके बाद दोपहर 2 बजे के बाद तो शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई। भारी गिरावट के साथ बाजार बंद हुआ। आज सेंसेक्स (Sensex) 1170 अंक टूटकर बंद हुआ तो वहीं निफ्टी (Nity) 348 अंक रहा। इसके लुढ़कने की वजह कई हैं। लेकिन गिरावट के पीछे पेटीएम (Paytm) की खराब हालत भी जिम्मेदार रही।

इतने पर बंद हुआ सेंसेक्स

सेंसेक्स आज 287.16 अंक रहा जो 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,348.85 पर खुला। इसके बाद ये गिरावट बंद होने तक जारी रही। दिन के कारोबार में यह 1333.88 अंक या 2.24 फीसदी की गिरावट के साथ 58,302.13 के स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि कारोबार के अंत में सेंसेक्स थोड़ा ठीक हुआ और 1170 अंक नीचे 58,465.89 पर बंद हुआ। वहीं पेटीएम के शेयरों की लिस्टिंग के दूसरे दिन भी गिरावट जारी रही। पेटीएम के शेयरों में 18 फीसदी तक की गिरावट आई है। इसके साथ ही देश की दिग्गज कंपनी रिलायंस के शेयरों में आई भारी गिरावट देखी गई है, जिसकी वजह से मार्किट डाउन हो गई है।

निफ्टी बुरी तरह फिसला

बाजार में निफ्टी की शुरुआत 87.35 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 17,677.45 पर खुला। इसके बाद जैसे जैसे दिन आगे निकला तो इसमें गिरावट दर्ज होती गई। कारोबार के दौरान निफ्टी 392.45 अंक यानी 2.41 फीसदी की गिरावट के साथ 17372.35 के निचले स्तर पर पहुंच गया था। कारोबार के अंत में निफ्टी 348 अंक नीचे 17,416 पर बंद हुआ। आधे कारोबार तक दोनों में भारी गिरावट देखी गई।

Tags

Next Story