शरजील इमाम जिसके समर्थन में नारे लगाने पर 50 लोगों पर लगा देशद्रोह का केस

शरजील इमाम जिसके समर्थन में नारे लगाने पर 50 लोगों पर लगा देशद्रोह का केस
X
शरजील इमाम को आज पूरा भारत राष्ट्रद्रोह नारे लगाने की वजह से जानता है, शरजील इमाम कोई साधारण परिवार से नहीं आते बल्कि उनके पिता जेडीयू के नेता रहे हैं। शरजील इमाम के भाई भी सांसद के करीबी है और राजनीती में सक्रिय रहते हैं।

देशद्रोही नारे लगाने के आरोप में पकड़ा गया शरजील इमाम इस समय फिर सुर्खियों में हैं। शरजील इमाम को लेकर एक बार फिर देशद्रोही नारे लगाने का आरोप लगा है लेकिन इस बार देशद्रोह का आरोप उन पर नहीं बल्कि मुंबई में शरजील इमाम के समर्थन में नारे लगाने वालों के खिलाफ लगा है। मुंबई में 50 लोगों पर आरोप लगा है कि उन्होंने शरजील इमाम के पक्ष में नारेबाजी की। देखिए शरजील इमाम की पूरी सच्चाई कि आखिर जेएनयू में पड़ने वाले छात्र शरजील इमाम की क्या हिस्ट्री रही है।

JDU नेता अकबर के बेटे शरजील इमाम

शरजील इमाम के परिवार की बात करें तो उनका बैकग्राउंड राजनीती से जुड़ा हुआ है। शरजील इमाम अकबर इमाम के बेटे हैं। अकबर इमाम जेडीयू नेता थे। उनका परिवार बिहार में जहानाबाद का रहना वाला है जो अब पटना में रहता है। शरजील इमाम के छोटे भाई भी राजनीती में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

जेएनयू के छात्र हैं शरजील इमाम

शरजील इमाम वर्तमान में जेएनयू में पढ़ते हैं। शरजील मॉडर्न भारतीय इतिहास के छात्र हैं। इससे पहले शरजील इमाम ने मुंबई आईआईटी से स्नातक की पढ़ाई की थी। यहां से शरजील ने कम्प्यूटर साइंस से अपनी ग्रेजुएट पूरी की थी।

शरजील इमाम का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे वो असम समेत अन्य पूर्वी राज्यों को भारत से अलग करने की बात कर रहा था। इसके बाद कई राज्यों की पुलिस उनकी तालाश करने लगी। दिल्ली पुलिस ने शरजील इमाम को बिहार के जहानाबाद से हिरासत में लिया गया था। शरजील इमाम पर राष्ट्रद्रोह, भड़काऊ भाषण देने समेत कई धाराओं में केस दर्ज हुआ है। शरजील द्वारा दिए गए विवादित बयान के बारे में पता चला था कि वो अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का है।

Tags

Next Story