Congress President Election: अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर के बाद खड़गे ने भी भरा पर्चा, असमंजस में बनी स्थिति हुई साफ़

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव (Congress President Election) के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है और कई दिनों से चल रहे हंगामे के बीच अब 3 उम्मीदवारों (President Candidate) ने नामांकन दाखिल किया है। वही अशोक गहलोत के इनकार के बाद कल तक दिग्विजय सिंह का नाम सामने आया था, लेकिन आज इन दोनों बड़े नेताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना समर्थन दिया है।
अशोक गहलोत और दिग्विजय के साथ यूपी कांग्रेस से आने वाले प्रमोद तिवारी मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) के प्रस्तावक बने हैं। इस बीच शशि थरूर (Shashi Tharoor), मल्लिकार्जुन खड़गे और झारखंड से केएन त्रिपाठी (KN Tripathi) ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, 'मैं कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरकर आया हूं।
इससे पहले मैं राजघाट गया, उनसे प्रेरणा ली, वीरभूमि राजीव गांधी की समाधि पर गया, ये मुझे याद दिलाता है कि यह हमारे देश का भविष्य का चुनाव है। थरूर ने आगे कहा, 'मेरी कोशिश रहेगी कि जिन कार्यकर्ताओं ने पार्टी के अच्छे और बुरे समय में साथ दिया उनको साथ लेकर चलूं, कांग्रेस के लिए मेरे पास विजन है और 9 हजार से अधिक प्रतिनिधि हैं। वही झारखंड कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी ने कहा, "मैंने आज पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है।
Polls for Congress president: Shashi Tharoor, KN Tripathi file nominations
— ANI Digital (@ani_digital) September 30, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/w8jzT2CSxU#ShashiTharoor #KNTripathi #CongressPresidentPolls #MallikarjunKharge #CongressPresidentPolls pic.twitter.com/acsHslhYzS
पार्टी नेताओं के फैसले का सम्मान किया जाएगा।" गौरतलब हैं कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने गुरुवार को चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया था। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर करते हुए नामांकन पत्र के 10 सेट लिए। गहलोत को कांग्रेस के 'एक व्यक्ति, एक पद' नियम के तहत चुनाव लड़ने के लिए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए कहा गया था।
कांग्रेस अध्यक्ष बनने की रेस में अशोक गहलोत सबसे प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन राजस्थान की गुटबाजी के चलते उनका पत्ता साफ हो गयास इसके बाद अध्यक्ष चुनाव में एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी अध्यक्ष पद दौड़ में शामिल हो गए। लेकिन इन दोनों अब मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने दोनों पत्ता साफ करते हुए खुद चुनाव मैदान में उतर गए हैं। गांधी परिवार के अप्रत्यक्ष समर्थन से मल्लिकार्जुन खड़गे का अध्यक्ष बनना लगभग तय है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS