शत्रुघ्न सिन्हा का मजाकिया अंदाज में पीएम पर तंज, बोले धरती पर दो चीजें ढूंढ़ना असंभव, एक मोदी का क्लासमेट और दूजा..

शत्रुघ्न सिन्हा का मजाकिया अंदाज में पीएम पर तंज, बोले धरती पर दो चीजें ढूंढ़ना असंभव, एक मोदी का क्लासमेट और दूजा..
X
जानकारी के लिए आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। शत्रुघ्न सिन्हा 1990 से 2015 तक चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के स्टार प्रचारक रहे हैं।

अभिनेता से राज नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी पर मजाकिया अंदाज में तीखा हमला किया है। कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्विटर अकाउंट से दो क्लिप को साझा किया है। जिसमें लिखा है कि धरती पर दो लोगों को ढूंढ़ना असंभव है। एक मोदी के सहपाठी और दूसरा वह कस्टेमर जिसने मोदी के हाथ चाय पी हो। दूसरी क्लिप में लिखा है गलती पीठ की तरह ही होती है, जो खुद के सिवाय सबको दिखती है। साथ ही शत्रुघ्न सिन्हा ने क्लिप को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है थकाऊ रविवार के दिन इन दो क्लिप से रिलैक्स कीजिए और मजे लीजिए...हंसना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। शत्रुघ्न सिन्हा 1990 से 2015 तक चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के स्टार प्रचारक रहे हैं। लेकिन, उन्होंने साल 2019 में कुछ मतभेदों के चलते भारतीय जनता पार्टी को अलविदा कह दिया। शत्रुघ्न सिन्हा ने 2019 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के टिकट पर पटना से चुनाव लड़ा था। लेकिन वे रविशंकर प्रसाद से हार गाए। बता दें कि कांग्रेस ने उनके बेटे लव सिन्हा को बिहार में बांकीपुर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

जानकारी के लिए आपको यह भी बताते चले, शत्रुघ्न सिन्हा ने बीते दिनों एक न्यूज चैनल से बातचीत में बिहार में चल रहे का बा, ई बा की राजनीति पर कहा था कि लव, तेजस्वी जैसे युवाओ के आने के कारण बिहार में का बा का जवाब है बिहार में जान बा। 'युवा शक्ति बा'। ये लोग आगे चलकर बिहार का नेतृत्व करेंगे। बिहार में युवाशक्ति जानदार, शानदार, दमदार बा।

Tags

Next Story