कांग्रेस नेताओं के पत्र पर शत्रुघन सिन्हा बोले- शिकायतें रखने का प्लेटफार्म नहीं, सोनिया-राहुल के लिए कही खास बात

कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की सोमवार को हुई बैठक के बाद फैसला लिया गया है कि सोनिया गांधी ही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी।सीडब्ल्यूसी की अगली बैठक छह महीने बाद बुलाई जाएगी। सीडब्ल्यूसी की बैठक में बवाल के बाद भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघन सिन्हा एक इंटरव्यू के दौरान कहा, कांग्रेस में शिकायतें रखने का कोई प्लेटफार्म नहीं है।
सिन्हा ने कांग्रेस नेताओं की तरफ से कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखने वाले सवाल पर कहा कि मुझे कांग्रेस में शामिल हुए अभी जुमा-जुमा चार दिन भी नहीं हुए हैं। पर मैंने देखा उसमें सभी की एक ही शिकायत है कि कांग्रेस में ऐसा कोई प्लेटफार्म नहीं है जहां कोई अपनी शिकायत रख सके।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस नेता शत्रुघन सिन्हा ने यह भी कहा, आगे कांग्रेस, महात्मा गांधी, पंडित जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की पार्टी है। इस पार्टी में कई महान लोग रहे हैं। कांग्रेस में लोकतांत्रिक प्रथा का पूरा निर्वाह होता है। जिन लोगों ने पत्र लिखा है, उनके बारे में जानना होगा कि वे कौन हैं। मैंने अभी तक कोई पत्र नहीं लिखा है। लेकिन, यह कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी मामला है।
इंटरव्यू के दौरान शत्रुघन सिन्हा से कांग्रेस का नेतृत्व सोनिया गांधी या राहुल गांधी को सौंपे जाने का सवाल किया गया। सिन्हा ने नेतृत्व के सवाल का जवाब देते हुए कहा, सोनिया जी और राहुल जी, दोनों ही बहुत काबिल नेता हैं। देश बखूबी सोनिया गांधी की क्षमता जानता है। वहीं, राहुल गांधी ने भी कांग्रेस का नेतृत्व संभालने के बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान और राजस्थान में पार्टी को शानदार जीत दिलाई थी। इसलिए राहुल गांधी की क्षमता पर भी हमें पूरा विश्वास है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS