देश की आजादी और विकास में मोहम्मद अली जिन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका : शत्रुघ्न सिन्हा

कांग्रेस पार्टी का दामन थामने के कुछ दिन बाद ही शत्रुघ्न सिन्हा ने मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा ने मध्य प्रदेश के छिन्दवाड़ा के सौसर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोहम्मद अली जिन्ना ने देश की स्वतंत्रता और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की तारिफ की और जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी और सरदार पटेल की भी सराहना की।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी से लेकर सरदार पटेल, सरदार पटेल से लेकर मोहम्मद अली जिन्ना तक, जिन्ना से नेहरू, और नेहरू से इंदिरा गांधी से लेकर राहुल गांधी तक पार्टी में शामिल हैं। जिन्होंने देश की आजादी और विकास में महत्वपू्र्ण भूमिका निभाए थे। इसीलिए मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ।
#WATCH Shatrughan Sinha, Congress in Chhindwara, MP: Congress family from Mahatma Gandhi to Sardar Patel to Mohd Ali Jinnah to Jawaharlal Nehru...it's their party, they had the most important role in development & freedom of the country. This is the reason I've come here. (26.4) pic.twitter.com/HJg3EV8rNE
— ANI (@ANI) April 27, 2019
छिंदवाड़ा से एमपी के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ चुनावी मैदान में हैं। सिन्हा उन्ही का प्रचार करने यहां पहुंचे थे। उन्होंने पीएम नरेंन्द्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि एक पार्टी एक व्यक्ति से बड़ी है, देश पार्टी से बड़ा है और एक राष्ट्र से बड़ा कुछ भी नहीं है। उन्होंने जीएसटी और नोटबंदी जैसे विषयों पर पीएम मोदी को घेरा।
मालूम हो कि शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से कांग्रेस उम्मीदवार हैं। बीजेपी ने उनके स्थान पर रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब से उम्मीदवार बनाया जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा।
वहीं सिन्हा ने मोहम्मद अली जिन्ना पर बयान दिया वे पाकिस्तान के संस्थापक हैं। जिन्ना ने अखिल भारतीय मुस्लिम लीग के नेता के रूप में कार्य किया। वो पाकिस्तान के पहले गर्वनर-जनरल थे। पाकिस्तान में उन्हें आधिकारिक रूप से कायदे-आजम यानी महान नेता और बाबा-ए-कौम यानी राष्ट्र पिता के नाम से जाना जाता है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS