बारामूला में अदम्य साहस दिखाने वाले बिलाल अहमद को मरणोपरांत शौर्य चक्र, इन्हें भी किया गया सम्मानित

बारामूला में अदम्य साहस दिखाने वाले बिलाल अहमद को मरणोपरांत शौर्य चक्र, इन्हें भी किया गया सम्मानित
X
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के एसपीओ बिलाल अहमद माग्रे को मरणोपरांत शौर्य चक्र (SPO Bilal Ahmad Magray Shaurya Chakra) से सम्मानित किया गया।

भारत सरकार के द्वारा देश के वीर जवानों को बहादुरी पुरस्कार (Gallantry Awards) दिए जा रहे हैं। दूसरे दिन भी शहीद हुए जवानों और वर्तमान में सेवा कर रहे वरिष्ठ अधिकारियों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शाम को जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के एसपीओ बिलाल अहमद माग्रे को मरणोपरांत शौर्य चक्र (SPO Bilal Ahmad Magray Shaurya Chakra) से सम्मानित किया गया। इस मौके पर उनकी मां मौजूद रहीं। वहीं राष्ट्रपति के साथ पीएम मोदी और अन्य पुरस्कृत अधिकारियों की तस्वीर भी ली गईं।

जम्मू-कश्मीर के एसपीओ बिलाल अहमद माग्रे 2019 में बारामूला में घायल होने के बावजूद आतंकवाद विरोधी अभियान जारी रखे हुए थे। उनके अदम्य साहस को दिखाने पर मरणोपरांत शौर्य चक्र दिया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यह पुरस्कार उनकी मां सारा बेगम दिया है।

आपको बता दें कि इस ऑपरेशन के दौरान बिलाल अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। लेकिन इसके बावजूद वह नागरिकों को निकालने और आतंकवादियों को फंसाने की कोशिश करते रहे थे। दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कांस्टेबल अब्दुल राशिद को 2019 में पुलवामा में एक ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों से लड़ते हुए अपनी बहादुरी का परिचय दिया। उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। उन्होंने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया और उन्हें मार गिराया। गलवान घाटी में चीन के छक्के छुड़ाने वाले कर्नल संतोष बाबू को मरणोपरांत महावीर चक्र से नवाजा गया। रामनाथ कोविंद ने लेफ्टिनेंट जनरल कंवल जीत सिंह ढिल्लों को उत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया। हिमाचल प्रदेश के गौरव अमित सिंह राणा को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। रक्षा अलंकरण समारोह में गुलाम मुस्तफा बार्रा और नासिर अहमद कोली को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया



जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रपति के द्वारा राष्ट्रपति भवन में नायब सूबेदार नुदुरम सोरेन, हवलदार के पलानी, नायक दीपक सिंह और सिपाही गुरतेज सिंह को वीर चक्र से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके परिवार के सदस्यों को मरणोपरांत दिया गया। पीआईबी के ट्वीट के मुताबिक, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रक्षा अलंकरण समारोह में सीआरपीएफ की 92वीं बटालियन के निरीक्षक पिंटू कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल श्याम नारायण सिंह यादव और कांस्टेबल विनोद कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। कोविंद ने अब्दुल राशिद कालस को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया।

Tags

Next Story