Maharashtra: शिंदे-फडणवीस सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार कल, लिस्ट में देखें कौन-कौन लेंगे मंत्री पद की शपथ

Maharashtra Govt Cabinet Expansion: महाराष्ट्र में सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि शिंदे-फडणवीस सरकार का कैबिनेट विस्तार कब होगा। सरकार के गठन के बाद कैबिनेट का विस्तार नहीं होने पर विपक्ष भी अक्सर सवाल उठा रहा था। लेकिन अब कैबिनेट विस्तार (Cabinet Expansion) को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को सुबह 11 बजे राज्य के मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा और शपथ ग्रहण समारोह भी होगा। बताया जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार के बाद, राज्य विधानमंडल का मानसून सत्र 10 से 17 अगस्त तक बुलाया जाएगा। जिन विधायकों को कैबिनेट में जगह मिलेगी। उन्हें आज शाम तक मुंबई (Mumbai) आने की सूचना दे दी जाएगी।
शिंदे-फडणवीस सरकार के संभावित कैबिनेट मंत्री (बीजेपी)
* देवेंद्र फडणवीस
* चंद्रकांत पाटिल
* राधाकृष्ण विखे पाटिली
* रवींद्र चव्हाण
* जयकुमार रावली
* नितेश राणे
* प्रवीण दरेकर
शिंदे खेमे के संभावित मंत्री
* शंभुराज देसाई
* गुलाबराव पाटील
* संजय शिरसाठ
* संदिपान भुमरे
* दिपक केसरकर
* दादा भुसे
* अब्दुल सत्तार
जानकारी के लिए आपको बता दें कि डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बीते शनिवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था कि जल्द ही राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थी कि महाराष्ट्र में कैबिनेट का विस्तार बहुत ही ज्यादा जल्द होने की उम्मीद है। मंत्रिमंडल विस्तार न होने पर राज्य सरकार विपक्ष के भी निशाने पर थी। कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के नेता लगाकर शिंदे सरकार पर यह आरोप लगा रहे थे कि यह दो लोगों की सरकार है। यह सरकार जल्द गिर जाएगी। हालांकि इस दौरान सत्ता पक्ष के लोग जल्द ही विस्तार करने की बात कहते थे। अब आखिरकार वह दिन आ ही गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS