Maharashtra: वीर सावरकर सेतु नाम से जाना जाएगा मुंबई का वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक, शिंदे सरकार ने बदला नाम

महाराष्ट्र (Maharashtra) की शिंदे सरकार (Shinde Government) ने एक बड़ा फैसला लिया है। शिंदे सरकार ने मुंबई (Mumbai) के वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक (Versova Bandra Sea Link) का नाम बदलकर वीर सावरकर सेतु (Veer Savarkar Setu) रख दिया है। इसके अलावा मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (Mumbai Trans Harbor Link) का भी नाम बदल दिया गया है। इसका नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति सेतु (Atal Bihari Vajpayee Memorial Bridge) रखा दिया है। इससे राजनीति में एक बार फिर से भूचाल आ गया है। बता दें कि विपक्ष लगातार आरोप लगाते रहती है कि सरकार सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करती है। महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना की गठबंधन की सरकार है। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार को एक बार फिर से आड़े हाथों लिया जा रहा है।
#WATCH | We've renamed Versova–Bandra Sea Link as Veer Savarkar Setu and Mumbai Trans Harbour Link renamed as Atal Bihari Vajpayee Smruti Nhava Sheva Atal Setu. We've also taken a big decision to increase the limit of Mahatma Jyotirao Phule Jan Arogya Yojana from Rs 2 lakh to Rs… pic.twitter.com/WEloA0hmMw
— ANI (@ANI) June 28, 2023
एकनाथ शिंदे ने मोदी सरकार का किया धन्यवाद
नाम बदलने के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (Maharashtra CM Eknath Shinde) ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वर्सोवा-बांद्रा सी लिंक (Versova Bandra Sea Link) को वीर सावरकर का नाम दिया है। उन्होंने आगे कहा कि डेढ़ लाख का महात्मा ज्योतिबा फुले इंश्योरेंस (Mahatma Jyotiba Phule Insurance) था, उसे बढ़ाकर पांच लाख रुपये किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि इस योजना का लाभ सिर्फ पीले और हरे कार्ड धारकों को नहीं, बल्कि प्रदेश के से सभी नागरिकों को मिलेगा। ताकि राज्य का कोई भी व्यक्ति मेडिकल फैसिलिटी से वंचित नहीं रहे। उन्होंने रोजगार के सवाल पर कहा कि महाराष्ट्र में कनेक्टिविटी अच्छी है। यहां का इंफ्रास्ट्रकचर अच्छा है, इसलिए कंपनियां यहां निवेश करना चाह रही है। यहां के युवाओं को रोजगार मिल रहा है। इसके साथ ही सीएम शिंदे ने कहा कि मैं इसके लिए मोदी सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिसके सहयोग से महाराष्ट्र तरक्की कर पा रही है।
ये भी पढ़ें...CM Shinde की तुलना Adipursh के रावण से करना पड़ा महंगा, अब ढूंढ रही Maharashtra police
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS