Shiv Jayanti 2021: छत्रपति शिवाजी महाराज की आज 391वीं जयंती- पीएम मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी ने किया याद

Shiv Jayanti 2021: छत्रपति शिवाजी महाराज की आज 391वीं जयंती- पीएम मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी ने किया याद
X
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि मां भारती के अमर सपूत छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उनके अदम्य साहस, अद्भुत शौर्य और असाधारण बुद्धिमत्ता की गाथा देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरित करती रहेगी। जय शिवाजी!

Shiv Jayanti 2021: मराठा साम्राजय के महान शासक और वीर योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज की आज 391वीं जयंती है। पीएम मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी ने अन्य नेताओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज को याद किया है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि मां भारती के अमर सपूत छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उनके अदम्य साहस, अद्भुत शौर्य और असाधारण बुद्धिमत्ता की गाथा देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरित करती रहेगी। जय शिवाजी!

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि राष्ट्रीयता के जीवंत प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपनी अद्वितीय बुद्धिमता, अद्भुत साहस व उत्कृष्ट प्रशासनिक कौशल से सुशासन की स्थापना की। अपनी दूरदर्शिता से उन्होंने एक मजबूत नौसेना बनाई व कई जन-कल्याणकारी नीतियों की भी शुरुआत की। ऐसे राष्ट्रगौरव को कोटि-कोटि वंदन।

पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि शौर्य, साहस और पराक्रम के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर आप सभी को शुभकामनाएँ।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने श्रद्धांजलि दी

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें पणजी में श्रद्धांजलि दी। इनके अलावा महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी की जयंती पर मैं पूरे देश की जनता का अभिनंदन करता हूं और शिवाजी महाराज से प्रार्थना करता हूं कि उनका सपना साकार हो।

Tags

Next Story