Maharashtra: संजय राउत ने CM शिंदे पर बोला हमला, महाराष्ट्र के दंगे सरकार प्रायोजित

Maharashtra: संजय राउत ने CM शिंदे पर बोला हमला, महाराष्ट्र के दंगे सरकार प्रायोजित
X
महाराष्ट्र (Maharashtra) के शहरों में आए दिन हो रही हिेंसा को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने शिंदे सरकार (Shinde Government) पर हमला बोला है। उन्होंने महाराष्ट्र हिंसा को सरकार द्वारा प्रायोजित बताया है।

Kolhapur Violence: महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले कुछ समय से हिंसा की काफी खबरें आई थी। राज्य सरकार भले ही इसे मामूली घटना बता रही हो, लेकिन यह मामला बेहद गंभीर होता जा रहा है। विपक्ष भी इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने लगा है। इस सिलसिले में उद्धव ठाकरे गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने शिंदे सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में हो रहे सारे दंगे एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की सरकार द्वारा प्रायोजित हैं।

सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य में जो भी दंगे हो रहे हैं, वे सरकार द्वारा प्रायोजित हैं। चाहे संभाजीनगर (Sambhajinagar) हो, अहमदनगर (Ahmednagar) हो, पुणे (Pune) हो या फिर कोल्हापुर (Kolhapur), सारे दंगे सरकार की मदद से हो रहे हैं। संजय राउत ने आगे कहा कि भाजपा ने कर्नाटक में चुनाव जीतने के लिए बजरंगबली का सहारा लिया था। जब बजरंगबली कुछ मदद नहीं कर पाए, तो भाजपा के नेताओं ने औरंगजेब को जिंदा कर दिया। महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था (Law and order) बहुत बड़ा मुद्दा है, क्योंकि यहां सरकार, पुलिस और गृहमंत्री का कोई अस्तित्व नहीं है।

Also read: कोल्हापुर में Whatsapp स्टेटस के बाद भड़की हिंसा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

औरंगजेब की तस्वीर को लेकर हुआ था विवाद

गौरतलब है कि अभी कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में छत्रपति शिवाजी जयंती (Chhatrapati Shivaji Jayanti) के दिन जमकर सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। घटना के पीछे व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाए गए औरंगजेब (Aurangzeb) की तस्वीर थी। साथ ही स्टेटस पर एक आपत्तिजनक ऑडियो संदेश भी था, जो उस समय काफी वायरल हुआ था। इस बात को लेकर दो समुदायों के बीच काफी हिंसा हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर और आसपास के इलाकों में धारा 144 लगा दी थी। इसके बाद हिंसा में शामिल 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

Also read: कोल्हापुर हिंसा में पुलिस का एक्शन, 36 लोग गिरफ्तार, धारा 144 लागू

Tags

Next Story