राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी शिवसेना, शिंदे ने भी किया ऐलान

राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी शिवसेना, शिंदे ने भी किया ऐलान
X
राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के लिए जहां एक तरफ उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना ने समर्थन किया है तो वहीं दूसरी तरफ सीएम एकनाथ शिंदे ने भी ऐलान कर दिया है।

राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन कई पार्टियों ने किया है। अब शिवसेना ने भी अपने पत्ते खोलते हुए कहा कि हम द्रौपदी मुर्मू का चुनाव में समर्थन करेंगे और साथ ही दूसरी तरफ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी ऐलान कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, समर्थन को लेकर फैसला सांसदों के साथ बैठक में लिया गया।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन शिवसेना करेगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का पूरा समर्थन करेंगे। हमारे सभी विधायक प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में उन्हें वोट देंगे।

उद्धव ठाकरे ने आज ऐलान किया कि उनके नेतृत्व वाली शिवसेना द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी। जो बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए की उम्मीदवार हैं। पार्टी के 22 सांसदों ने से 16 के कहने पर कि ठाकरे उनका समर्थन करने पर कहने के बाद यह फैसला आया। क्योंकि वह आदिवासी समुदाय से आने वाली महिला हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा लगता है कि उद्धव पार्टी के भीतरी दबाव की वजह से झुक गए हैं। क्योंकि बीते महीने एकनाथ शिंदे के बागी होने के बाद उन्हें सत्ता गवानी पड़ी थी। वहीं मुर्मू की आदिवासी पहचान भी एक मुख्य कारण है।

उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी के आदिवासी नेताओं ने मुझसे कहा कि यह पहली बार है जब किसी आदिवासी महिला को भारत की राष्ट्रपति बनने का मौका मिला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिवसेना सांसदों की बैठक में किसी ने मुझ पर दबाव नहीं डाला। दरअसल, वर्तमान राजनीतिक माहौल को देखते हुए मुझे उनका समर्थन नहीं करना चाहिए था। लेकिन हम संकीर्ण सोच वाले नहीं हैं।

Tags

Next Story