काशी की रहने वाली शिवांगी बनी राफेल बेड़े की पहली महिला पायलट

भारतीय वायुसेना में राफेल की पहली महिला पायलट का नाम सामने आ गया है। जानकारी मिल रही है कि काशी की रहने वाली लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह को राफेल की पहली महिला पायलट के रूप में चुना गया है। बता दें कि इससे पहले शिवांगी मिग-21 भी उड़ा चुकी है।
अंबाला एयरपोर्ट पर ले रही ट्रेनिंग
जानकारी मिल रही है कि शिवांगी अंबाला एयरपोर्ट पर राफेल उड़ाने की ट्रेनिंग ले रही है। शिवांगी ने राफेल से पहले मिग-21 भी उड़ाया है और विंग कमांडर अभिनंदन के साथ भी वो काम कर चुकी है। बता दें कि शिवांगी ने 2017 में एयरफोर्स ज्वाइन किया था। इसके बाद राफेल बेड़े के 17 गोल्डन एरो स्क्वाड्रन में शामिल होकर उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की है।
दादा ने कहा - शिवांगी पर गर्व
शिवांगी के चचेरा दादा ने भी इस खबर को सुनकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि शिवांगी सुबह 6 बजे घर से निकलकर रात 8 बजे तक वापस आती थी। ऐसे में आस-पास के लोग बातें बनाने लगे थे। सब कहते थे कि पढ़ने के नाम पर घूमती रहती है। लेकिन आज उन्हीं लोगों की शुभकामनाएं आ रही है। इससे दिल गर्व से भर उठता है।
ऐसा था शिवांगी का बचपन
शिवांगी के चचेरे दादा के मुताबिक, बचपन से ही वो काफी फुर्र-फु्र्र कहती रहती थी। हम कभी समझ नहीं पाए कि वो ऐसा क्यों करती है। लेकिन अब समझ आ रहा है कि उसकी किस्मत में ही इस मुकाम पर आना था। अपनी किस्मत और मेहनत के बदौलत आज वो इस मुकाम पर पहुंची है।
बता दें कि शिवांगी ने कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने 9वीं से 12वीं तक शिक्षा सेंट जोसेफ शिवपुर से हासिल की। 2013 से 2016 तक वो बीएससी की छात्रा रहीं और साथ ही उन्होंने एनसीसी भी किया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS