शिवराज कैबिनेट में तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह बने मंत्री, सीएम ने दी बधाई

शिवराज कैबिनेट का रविवार को विस्तार हो गया है। शिवराज कैबिनेट में भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत ने मंत्री पद की शपथ ली है। मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इन्हें शपथ दिलाई है। इसके बाद राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तुलसी सिलावट को मंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी है।
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि साथी श्री तुलसी सिलावट जी को मंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। अब एक नई ऊर्जा के साथ हम साथ मिलकर मध्य प्रदेश की प्रगति एवं विकास के लिए कार्य करेंगे। मुझे विश्वास है कि सशक्त और समर्थ #AatmaNirbharMP के निर्माण का सपना तेजी से साकार होगा।
Madhya Pradesh: Bharatiya Janata Party MLAs Tulsi Silawat and Govind Singh Rajput take oath as Cabinet Ministers at the Raj Bhavan in Bhopal. pic.twitter.com/vGDxN9NN3S
— ANI (@ANI) January 3, 2021
तुलसी सिलावट ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के बाद कहा कि मैंने आज तीसरी बार शपथ ली है। विभाग मुख्यमंत्री के अधिकारी क्षेत्र में हैं, मुझे जो विभाग मिलेगा मैं उसमें काम करूंगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS