आफताब जैसा मिला एक और हत्यारा, इलेक्ट्रिक कटर से किए 50 टुकड़े, एक महीने पहले की थी लव मैरिज

आफताब जैसा मिला एक और हत्यारा, इलेक्ट्रिक कटर से किए 50 टुकड़े, एक महीने पहले की थी लव मैरिज
X
दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड जैसा एक और मामला देखने को मिला है। झारखंड के साहिबगंज में एक शख्स ने अपनी पत्नी के इलेक्ट्रिक कटर से 50 टुकड़े कर दिए। दोनों कपल ने महज एक महीने पहले ही परिजनों के मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की थी।

दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड का आरोपी आफताब अब देश के तमाम क्रूर लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है। श्रद्धा हत्याकांड के बाद कई ऐसे मामले देश भर में सुनने को मिले हैं। ऐसी ही एक खबर सामने आई है झारखंड के साहिबगंज जिले से। जहां दिलदार अंसारी नाम के शख्स ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर इलेक्ट्रिक कटर से शव के 50 टुकड़े कर दिए। ताज्जुब की बात तो यह है कि दोनों कपल ने महज एक महीने पहले ही लव मैरिज की थी। लड़की के घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन फिर उन्होंने परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर ली। उसके एक महीने बाद ही शख्स ने पत्नी के 50 टुकड़े कर दिए।

पुलिस थाने में हुई थी दोनों की शादी

मृतक महिला रिबिका 22 साल की थी, जो कि आदिम पहाड़िया जनजातीय समुदाय से संबंध रखती थी। वह साहेबगंज के डोडा पहाड़ की रहने वाली थी। दोनों के बीच काफी समय से अफेयर चल रहा था। जब दोनों ने परिजनों के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा, तो लड़की के परिजनों ने मना कर दिया था। इसके बाद दोनों घर से भागकर थाने चले गए थे। यहां पुलिस ने दोनों की शादी कराई थी। जिसके बाद आरोपी अपनी पत्नी को अपने मामा के पास ले गया था। जो दोनों रह रहे थे। लेकिन दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थें। बीते शुक्रवार को दोनों के बीच विवाद काफी अधिक बढ़ गया। जिसके कारण दिलदार ने अपनी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और अपने जुर्म को दवाबने के लिए इलेक्ट्रिक कटर से शव के 50 टुकड़े कर दिए थे। उसके बाद उसने शव के टुकड़ों को थैल में रखकर जगह जगह फेंक दिया था।

कुत्ते खा रहे थे रिबिका का मांस

आरोपी दिलदार ने शव के कुछ टुकड़ों को आंगनबाड़ी केंद्र से तकरीबन 300 मीटर दूर स्थित मांझटोला के एक बंद पड़े मकान में रख दिए थे। जहां टुकड़ों को एक बोरे में भरकर रखा गया था। जबकि कुछ टुकड़ों को मोहल्ले के आसपास सुनसान जगहों पर छिपा दिया था, जिसे कुत्ते नोंच-नोंच कर खा रहे थे। जब लोगों ने कुत्तों को इंसान का मांस खाते देखा, तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जब मामले की जांच की, तो खुलासा हुआ कि दिलदार ने अपनी पत्नी की पहले हत्या की और फिर शव के टुकड़े कर दिए थे।।

आरोपी तक कैसे पहुंची पुलिस

शव के टुकड़े मिलने पर जब पुलिस ने छानबीन की। तो दिलदार पर शक हुआ। पुलिस दिलदार के घर पहुंचकर जब रिबिका के बारे में पूछा तो दिलदार ने लड़खड़ाती आवाज में कुछ भी बताने से मना कर दिया। लेकिन जब पुलिस ने सख्ती के साथ पूछा तो आरोपी ने हत्या करने की बात को स्वीकर कर लिया। पुलिस ने आरोपी दिलदार को गिरफ्तार कर लिया है और महिला के बाकी शवों की जांच की जा रही है। अब तक पुलिस के हाथ शव के सिर्फ 14 टुकड़े ही लगे हैं। लेकिन सिर अभी तक नहीं मिल सका है।

Tags

Next Story